Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज के इस संवाददाता को खबर रोकने के लिए चाहिए फ्लैट या दस लाख रुपए! (सुनें टेप)

हरिद्वार के जी न्यूज संवाददाता नरेश गुप्ता द्वारा एक प्रापर्टी डीलर से एक फ्लैट या 10 लाख रूपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किये जाने की एक आङियो क्लिप इन दिनों हरिद्वार में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है. इसमें जी न्यूज संवाददाता प्रापर्टी डीलर से विवादित जमीन की खबरें न दिखाने की एवज में एक फ्लैट या 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है. वह उस व्यक्ति को साफ साफ इशारों में कह रहा है कि यदि वह न मानेगा तो वह खेल बिगाड़ देगा.

हरिद्वार के जी न्यूज संवाददाता नरेश गुप्ता द्वारा एक प्रापर्टी डीलर से एक फ्लैट या 10 लाख रूपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किये जाने की एक आङियो क्लिप इन दिनों हरिद्वार में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है. इसमें जी न्यूज संवाददाता प्रापर्टी डीलर से विवादित जमीन की खबरें न दिखाने की एवज में एक फ्लैट या 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है. वह उस व्यक्ति को साफ साफ इशारों में कह रहा है कि यदि वह न मानेगा तो वह खेल बिगाड़ देगा.

करीब 13 मिनट से ज्यादा की इस बातचीत में रिपोर्टर कह रहा है कि वह कई बार पहले भी फोन कर चुका है पर आपने फोन नहीं उठाया तो मैंने खबर तो भेज दी थी पर बहुत हल्की बनाकर भेजी थी. उसके पास इस विवादित जमीन से संबंधित सारे कागजात है और वह इस पर बड़ा प्रोगाम भी बना सकता है. करोड़ों रुपये की कीमत की इस जमीन को लेकर दो तीन पक्षों में काफी वक्त से विवाद चल रहा है. हरिद्वार में प्राइम जगह पर स्थित इस जमीन पर कई लोगों की नजर है. जी न्यूज संवाददाता नरेश गुप्ता स्वयं प्रापर्टी की धंधा करता है और कुमार प्रापर्टी डीलर के नाम से वह उसी आफिस से यह कारोबार करता है जिस आफिस से वह अपना पत्रकारिता का धंधा करता है.

इस आडियो में नरेश गुप्ता ने राजू ओबराय नामक प्रापर्टी डीलर से यह भी कहा है कि उसी ने इससे पहले हरिद्वार के एक बड़े प्रापर्टी डीलर राकेश गोयल का भी खेल बिगाड़ दिया था. राकेश हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की 144 बीघा भूमि खरीद रखी है पर उस पर आज तक घुस नहीं पाया क्योंकि स्याना बन रहा था. गुप्ता ने यह भी कहा कि उसके साथ साधना न्यूज रिपोर्टर  (वर्तमान में इंडिया न्यूज के साथ) धर्मेन्द्र चौधरी और दोनों कैमरामैन भी हैं. बस एक फ्लैट या 10 लाख रुपये का इंतजाम करवा दो. कुछ साल पहले नरेश गुप्ता को जी न्यूज से एक पेट्रोल पंप मालिक से 35 हजार रुपये मांगने की शिकायत सही पाये जाने पर चैनल ने हटा दिया था. 4 महीने बाद हरिद्वार के बड़े सफेद वस्त्र धारण करने वाले संत ने वापसी करवाई थी. यह संत जी न्यूज मालिक सुभाष चन्द्रा के करीबी हैं.

आडियो टेप सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=QtP9K3RdFPs

हरिद्वार से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ather

    March 10, 2016 at 3:41 pm

    shame on this balckmailer media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन