Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर ने हरिवंश को दी विदाई, कमान आशुतोष चतुर्वेदी ने संभाली

प्रभात खबर को गढ़ने और मजबूत बनाने वाले प्रधान संपादक हरिवंश को प्रभात खबर के स्टाफ ने विदाई दी और नए ग्रुप एडिटर आशुतोष चतुर्वेदी को वेलकम कहा. अलविदा और स्वागत का आयोजन रांची में किया गया था. हरिवंश को विदाई देते हुए सबकी आंखें नम थीं. हरिवंश ने जदयू की तरफ से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के बाद संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था.

बाद में प्रभात खबर प्रबंधन ने लंबी तलाश के बाद हरिवंश की जगह आशुतोष चतुर्वेदी को नया प्रधान संपादक नियुक्त करने का ऐलान किया. आशुतोष ने अपना कार्यभार संभाल लिया है.  आशुतोष चतुर्वेदी अभी तक अमर उजाला में कार्यकारी संपादक थे.

प्रभात खबर, रांची के स्थानीय संपादक विजय पाठक ने फेसबुक पर इस आयोजन के बारे में कुछ यूं लिखा है– ‘मैं सौभाग्यशाली हूं… मुझे हरिवंश सर जैसे पत्रकार के साथ 27 वर्ष काम करने का मौका लगा. हम लोग उन्हें बहुत मिस करेंगे. बुधवार शाम को प्रभात खबर परिवार ने हरिवंश सर के सम्मान में समारोह का आयोजन किया. सुबह नये प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी का स्वागत भी किया गया.”

संबंधित खबरें….

xxx

xxx

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Umesh, पटना वाला

    January 27, 2017 at 7:29 am

    आज पत्रकारिता जनहित के रूप में ना देख कर धनहित के रूप में देख रहे है मीडिया घराने वाले,एडिटर, ब्यूरो और सभी चमचे..

  2. Ranjeet

    January 30, 2017 at 6:37 am

    hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन