Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आज से बंद हो जाएगा ‘जी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल, तीन सौ से ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार!

जी मीडिया पर से सत्ता की कृपा हटते ही यह संस्थान खुद को बचाने के लिए लगातार छंटनी करता जा रहा है. ताजी सूचना है कि जी मीडिया प्रबंधन ने अब एक न्यूज चैनल ही बंद करने का फैसला कर लिया है. जी हिंदुस्तान नामक न्यूज चैनल बहुत जोरशोर से लांच किया गया था. लांचिंग के वक्त इसके सीईओ और एडिटर इन चीफ जगदीश चंद्रा हुआ करते थे.

जी हिंदुस्तान चैनल का शुरुआती लोगो
Read more: आज से बंद हो जाएगा ‘जी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल, तीन सौ से ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार!

जगदीश चंद्रा जब जी मीडिया से अलग हुए तो इसकी कमान ब्रजेश कुमार सिंह को सौंप दी गई. ब्रजेश को मुक्त कर पुरुषोत्तम वैष्णव को बिठाया गया. पुरुषोत्तम के बाद संपादक के रूप में शमशेर सिंह को लाया गया और तबसे शमशेर ही चैनल चला रहे हैं. चैनल में संपादकीय, टेक्निकल, मार्केटिंग आदि सब विभागों को मिलाकर तीन सौ से ज्यादा लोग काम करते हैं. आज शाम के बाद से जी हिंदुस्तान न्यूज चैनल दिखना बंद हो जाएगा. तीन सौ से ज्यादा लोगों के चेहरे पर आज से मायूसी छा जाएगी.

इस चैनल को बंद किए जाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. एक तो जी न्यूज और जी हिंदुस्तान का कंटेंट लगभग एक जैसा है. तो मुख्य चैनल के साथ एक डुप्लीकेट चैनल चलाने का कोई मतलब नहीं है. दूसरा जो सबसे मुख्य कारण है, बिजनेस नहीं मिल रहा है. चैनल घाटे में है. सेलरी तक निकाल नहीं पा रही मार्केटिंग टीम. इसी कारण प्रबंधन ने चैनल को बंद करने का सख्त फैसला ले लिया है.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि जी मीडिया ग्रुप से अब तक हजार से करीब लोग निकाले जा चुके हैं. जी मीडिया फिलहाल मीडियाकर्मियों के लिए कत्लगाह बना हुआ है. आफिस में मुर्दनी छाई हुई है. हर कोई दहशत में है कि कहीं उसकी न बलि चढ़ जाए.

इस खबर पर ज़ी ग्रुप का पक्ष जानें-

ज़ी मीडिया की प्रेस रिलीज़ पढ़िए- ‘बंद नहीं, रीस्ट्रक्चर कर रहे हैं’

देखें जी हिंदुस्तान न्यूज चैनल की लांचिंग के वक्त की खबर-

भव्य समारोह में सीईओ जगदीश चंद्रा ने लांच किया ‘जी हिंदुस्तान’ न्यूज चैनल

संबंधित अन्य पुरानी खबरें-

‘जी हिंदुस्तान’ चैनल के संपादक बनाए गए ब्रजेश कुमार सिंह

‘जी हिंदुस्तान’ ने फिर ली एक संपादक की बलि, ब्रजेश का डिमोशन, पुरुषोत्तम वैष्णव को कमान

फिर से लांच होगा ‘जी हिंदुस्तान’! श्वेता, हिमानी एवं अक्षय ने किया ज्वाइन, न्यूज नेशन में हड़कंप

‘जी हिंदुस्तान’ वालों ने कर दिया था ‘कोबरापोस्ट’ के पुष्प शर्मा का रिवर्स स्टिंग!

जी हिंदुस्तान न्यूज चैनल से डेढ़ दर्जन मीडियाकर्मी कर दिए गए बर्खास्त!

जी हिंदुस्तान ने लगाया टाइम्स नाऊ नवभारत चैनल पर शो का नाम चुराने का आरोप

‘जी हिंदुस्तान’ का स्टिंग- ‘ऑपरेशन हेडमास्टर’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन