Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जी हिंदुस्तान’ का स्टिंग- ‘ऑपरेशन हेडमास्टर’

देश की राजधानी दिल्ली में खुले तौर पर प्राइवेट स्कूलों में EWS यानी ECONOMIC WEAKER SECTION से संबंधित सीटों पर विदेशियों के बच्चे पढ़ रहे हैं. स्कूल में फ्री में एडमिशन के लिए वो सीटें जो हमारी और आपकी होनी चाहिए, उन सीटों पर बाहर से आए लोग कब्जा कर रहे हैं.

इस धांधली को उजागर करने के लिए ज़ी हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल ने एक बहुत ही बड़ा स्टिंग ऑपरेशन किया जिसे नाम दिया ऑपरेशन ‘हेडमास्टर’. इस स्टिंग ऑपरेशन में करीब 3 महीने लगे और ज़ी मीडिया के अंडर कवर रिपोर्टर की जांबाज़ी के चलते खुफिया कैमरे में वो चेहरे रिकॉर्ड हुए जो इस धांधली का फायदा उठा रहे हैं.

वो किरदार बेनकाब हुए जिनकी कलम से उन विदेशी कैंडिडेट्स को दिल्ली के स्कूलों में फ्री वाली सीट मिल रही है, जो आए तो बाहर से हैं लेकिन चोरी छिपे देश की राजधानी में रहते हैं और हमारे और आपके हक पर डाका डाल रहे हैं.

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में खुले तौर पर प्राइवेट स्कूलों में EWS में सीटों पर विदेशियों के बच्चे पढ़ रहे हैं. हमारी तफ्तीश की पहली सीढ़ी पर ही हमें वो जानकारी मिली जिससे हम हैरान रह गए. देश की राजधानी दिल्ली में बर्मा के शरणार्थी रहते हैं और वो दिल्ली वालों का हक मारकर प्राइवेट स्कूलों में EWS कोटे के तहत एडमिशन हासिल कर रहे हैं.

आखिर कैसे और वो कौन लोग हैं. इसकी तह तक जाने के लिए और उन किरदारों से मिलने के लिए हमारे अंडर कवर रिपोर्टर सुमित कुमार ने अपनी तफ्तीश को लगातार आगे बढ़ाया. ऑपरेशन हेडमास्टर का एक एक किरदार मिला. ज़ी मीडिया के अंडर कवर रिपोर्टर की पड़ताल में कुंदन के जरिए एक नाम मिला. उस नाम के जरिए फेसबुक से होते हुए तलाश पहुंची विकासपुरी के बुढेला गांव में. जहां एक फोटो और एक फर्ज़ी नाम को तलाशने की जद्दोजहद चल रही थी.

इसके बाद खुलासा हुआ कि दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली बर्मिस फेमिली के बच्चों को EWS कैटेगरी के तहत एडमिशन दिया जा रहा है. 15 जून को जारी पहली लिस्ट में एक ऐसी फेमिली के बच्चे का नाम था, जिनका आधार कार्ड 23 जून को बना, 24 जून को इनकम सर्टिफिकेट बना और 1 जुलाई को बच्चे का आधार कार्ड बना. यानी दस्तावेज़ बनने से पहले ही EWS कैटेगरी की लिस्ट में नाम आ गया. इस मामले में दिल्ली के दो विभाग कठघरे में हैं. एक शिक्षा विभाग, जिसके डिप्टी डायरेक्टर योगेश पाल सिंह पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं राजस्व विभाग भी कठघरे में है जिसमें काम करने वाले द्वारका के तहसीलदार भूप सिंह पर उंगली उठ रही है. जिनके द्वारा बर्मिस फेमिली को इनकम सर्टिफिकेट जारी किया गया.

ज़ी हिन्दुस्तान के खुलासे ऑपरेशन हेडमास्टर से हर तरफ हड़कंप मच गया. दिल्ली के शिक्षा विभाग में अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया. तो वहीं बीजेपी ने की सीबीआई जांच की मांग की है. स्टिंग ऑपरेशन की सफलता पर ज़ी हिंदुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर ने कहा कि आपका भरोसेमंद न्यूज़ चैनल ज़ी हिंदुस्तान जनता के हक और हुकूक की आवाज लगातार बुलंद करता रहा है. आगे भी हम लोगों के साथ जनता के साथ जोर और जुल्म का पर्दाफाश करेंगें. हमारी सच्ची और बेबाक पत्रकारिता लगातार जारी रहेगी।

देखें संबंधित ट्वीट वीडियो-

https://twitter.com/zee_hindustan/status/1432568044132306947?s=24

https://twitter.com/shamsherslive/status/1432549206841958409?s=24

जी हिंदुस्तान की तरफ से जारी प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन