Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भोपाल हरिभूमि के संपादक बने प्रमोद भारद्वाज

भोपाल : शाम के लीडिंग अग्निबाण समाचार पत्र समूह में इंदौर के संपादक प्रमोद भारद्वाज ने चार साल की लंबी पारी के बाद इस्तीफा दे दिया है। वे चार महीने पहले ही पूरे ग्रुप की कमान संभालने के लिए भोपाल से इंदौर कॉरपोरेट आफिस भेजे गए थे। पर उनका मन नहीं रमा। वे सुबह के अखबार में वापसी चाहते थे। अग्निबाण को उन्होंने ही भोपाल में एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया था।

हाल में उन्होंने हरिभूमि समूह ज्वाइन कर लिया। वे भोपाल संस्करण के रेजीडेंट एडिटर बनाए गए हैं। वे प्रबंध संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को रिपोर्ट करेंगे। इससे पहले प्रमोद ने जनसत्ता सहित दैनिक भास्कर और अमर उजाला में कई बड़ी सीनियर पोजीशन पर काम किया था। भास्कर और अमर उजाला में वे कई संस्करणों के संपादक और स्टेट हैड तक रहे। उनकी अब तक अपनी एक किताब और संपादित छह पुस्तकें आ चुकी हैं। मप्र सरकार का पत्रकारिता का एक बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार और कहानी लेखन में भी उनको दिल्ली का स्व. प्रेमचंद राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। मप्र सरकार ने उन्हें दीनदयाल पत्रकारिता पुरस्कार से भी नवाजा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Santosh

    July 9, 2015 at 1:43 pm

    Santosh Manv ji kaha gye!!!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन