Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पढ़ाकू अमर भइया जब लड़कियों को देखते तो बिना कमेंट कसे रह नहीं पाते थे!

Ashwini Sharma : बीएचयू में पढ़ाई के दौरान मेरी अमर भइया से पहचान हुई ..अकसर वो बीएचयू की लाइब्रेरी में पढ़ाई करते मुझे मिल जाते थे..आमतौर पर वो बेहद शांत दिखते थे लेकिन जब वो महिला हॉस्टल के पास से निकलते थे या फिर किसी छात्रा को आते जाते देखते थे तो उनका असली चेहरा सामने आ जाता था..वो लड़कियों पर बिना कमेंट कसे नहीं रह पाते थे..

एक बार तो मैं साइकिल से गुजर रहा था तो मेरा ध्यान क्रिकेट खेल रहे लड़कों पर गया जो हॉस्टल के ही रहने वाले थे..वो लड़के महिला छात्राओं से भरी बस को देखकर अचानक शोर मचाने लगे..वो तब तक चीखते चिल्लाते रहे जब तक बस उनकी आंखों से ओझल नहीं हो गई..मेरी नजर उन शोर मचाऊ गैंग पर गई तो देखा अमर भइया ही कप्तानी की भूमिका में थे..वैसे अमर भइया पढ़ाकू छात्र थे जिस वजह से मैं उनका सम्मान करता था लेकिन जब से उन्हें लड़कियों को देखकर शोर मचाते देखा उनसे कटने लगा..

हालांकि कई साल बाद अमर भइया मुझसे मुंबई में टकरा गए..उन्होंने बताया कि वो किसी बड़ी कंपनी में कार्यरत हैं..उस मुलाकात के बाद अमर भइया से नहीं मिल सका क्योंकि वो विदेश में मोटी तनख्वाह पर नौकरी करने चले गए..लेकिन आज जब बीएचयू में छेड़खानी को लेकर बवाल चल रहा है तो अनायास ही अमर भइया की याद आ गई..सोच रहा हूं जब पढ़ाकू अमर भइया जैसे लोग लड़कियों के लिए मुसीबत बन सकते हैं तो फिर जो बदनाम लड़के हैं उन्हें कैसे रोका जा सकता है..

भारत समाचार चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत टीवी पत्रकार अश्विनी शर्मा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन