Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड के सुप्रीम आर्डर में भी ‘बदमाशों’ ने कर दी थी छेड़छाड़

P.c. Rath : उपरोक्त आदेश के नीचे से 6, 7, 8 वीं लाईन को हटा कर सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेब साईट पर अपलोड किया गया था. इसकी जानकारी तब हुई जब फैसले की प्रमाणित प्रति ली गयी.
पत्रकारों की तरफ से मजीठिया वेज बोर्ड की मांग किये जाने पर बड़े कारपोरेट मालिकों द्वारा उनको प्रताड़ित करने पर की गई शिकायतों पर हुई सुनवाई के बाद ये फैसला सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले की मूल भावना को हटा करके मालिकों को राहत देते हुए ये अपराध सुप्रीम कोर्ट के ‘बदमाशों’ द्वारा किया गया जो कारपोरेट्स और बड़े लोगों से रिश्वत खाकर अंदरखाने काम करते हैं. खुद पत्रकारों को जब इस बदमाशी की जानकारी लगी तो उन्होंने अपने अधिवक्ता प्रशांत भूषण जी को इसकी जानकारी दी. तब जाकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के आफिसों में काम करने वाले बदमाश गैंग की करतूत का खुलासा हो पाया.

बताया जाता है कि मजीठिया वेज बोर्ड के इस फैसले को देश के सभी उच्च न्यायालयों में कार्यवाही हेतु भेजा गया था. तब मूल आदेश जो भेजा गया था वह इंटरनेट से निकले आदेश से अलग था, इसलिए भेद खुल गया.

छत्तीसगढ़ के पत्रकार पीसी रथ की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन