Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

मजीठिया वेज बोर्ड लागू कराने के लिए की गई सख्ती से घबराए कुछ मीडिया हाउस दिल्ली छोड़कर भागे : गोपाल राय

(दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह)


दिल्ली सरकार के श्रम और परिवहन मंत्री गोपाल राय ने भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह से बातचीत में बताया कि मीडियाकर्मियों के वेतन मसले पर मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू कराने की दिल्ली सरकार की सख्ती के चलते कुछ मीडिया हाउस दिल्ली छोड़कर भाग गए हैं और दिल्ली प्रदेश के बाहर से अपना संचालन करने लगे हैं. गोपाल राय ने कहा कि वे हर हाल में दिल्ली के मीडिया वालों को उनका हक दिलाएंगे.

सोमवार को दिल्ली में गोपाल राय से उनके राजनिवास, सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर यशवंत सिंह ने मीडियाकर्मियों के मसलों पर लंबी वार्ता की. इस दौरान यशवंत के साथ जनार्दन यादव और राजीव शर्मा भी मौजूद थे.

गोपाल राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनकी सरकार की तरफ से एक स्टेटस रिपोर्ट सबमिट किया जा चुका है और पहली रिपोर्ट में छूट गए कुछ पहलुओं को लेते हुए दूसरी और आखिरी स्टेटस रिपोर्ट भी शीघ्र सुप्रीम कोर्ट में सबमिट कर दी जाएगी.

गोपाल राय ने कहा कि अगर कोई अखबार दिल्ली के बाहर छपता है और उसका आदमी दिल्ली में ब्यूरो आफिस में काम करता है तो उसका दायरा दिल्ली सरकार के तहत होगा. इस मामले में अगर कोई मीडियाकर्मी उनसे मिलता है तो उसको जरूर न्याय दिलवाया जाएगा. गोपाल राय और यशवंत सिंह की पूरी बातचीत का वीडियो देखने सुनने के लिए इस यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें:  Youtube.com/SJUAY3phKe8

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन