Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टीवी पत्रकार ने जागरण और हिंदुस्तान को थमाया तीन करोड़ की मानहानि का नोटिस

 आगरा के मून टीवी चैनल के पत्रकार शशिकांत गुप्ता ने एक खबर से अपनी मानहानि होने पर दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान को तीन करोड़ रुपए अदा करने का नोटिस दिया है। शशिकांत गुप्ता के खिलाफ बीते अप्रैल माह में जागरण और हिन्दुस्तान ने एक खबर प्रकाशित की थी। एक खबर, जो 24 अप्रैल को छपी थी, उसमें एक शराबी युवक द्वारा बिजली घर पर तोड़फोड़ का उल्लेख किया गया था। अगले दिन 25 अप्रैल को फिर खबर छपी कि बिजली घर पर तोड़फोड़ करने वाला युवक शशिकांत गुप्ता है, जिसके विरुद्ध थाने में मुकदमा लिखाया गया है।

गौरतलब है कि बिजलीघर की लॉगसीट में ट्रिपिंग होना और मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई थी लेकिन इन अखबारों ने फर्जी खबर छापकर विभाग के अफसरों पर दबाव बनाया। इसके बाद 30 अप्रैल को एनसीआर दर्ज कराई गई। इस मामले को लेकर अखबार के स्थानीय संपादक से एत्मादपुर के विचपुरबियाना निवासी पत्रकार शशिकांत गुप्ता ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इसके बाद शशिकांत को वॉटसएप पर धमकी तक दी गई कि शांत रहें, नेतागिरी न करें। 

इतने बड़े अखबारों की ओछी हरकत से आजिज आकर आखिरकार शशिकांत ने कोर्ट के माध्यम से प्रबंधन को नोटिस दिया है। दोनो अखबारों को प्रेषित नोटिस में कहा गया है कि जब तोड़फोड़ की ऐसी सूचना न बिजली विभाग के पास है, न थाना पुलिस के पास तो खबर किस आधार पर प्रकाशित की गई है। इससे शशिकांत की सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट हुई है। इसके एवज में तीन करोड़ रुपए का भुगतान करें वरना वह केस करने के लिए बाध्य होंगे। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन