Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार जगेंद्र केस में आरोपी पुलिसकर्मी बरेली क्राइम ब्रांच पर कोर्ट में बयान का बना रहे हैं दबाव

बरेली : शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह मर्डर केस में आरोपी पुलिसकर्मी बरेली क्राइम ब्रांच पर जबरन दो गवाहों के कोर्ट में बयान कराने का दबाव बना रहे हैं। इन गवाहों के बयान के जरिए वह खुद को केस से बचाना चाहते हैं, लेकिन बरेली के पुलिस अधिकारियों ने आईओ को बिना किसी दवाब के सही जांच करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

1 जून 2015 को जगेंद्र सिंह पर पुलिस टीम ने दबिश के दौरान पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। जगेंद्र की 8 जून को मौत हो गई थी। मौत से पहले जगेंद्र ने मंत्री व कोतवाली एसएचओ व उनकी टीम पर जलाकर मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में जमकर राजनीति हुई थी। इस मामले में एक मुकदमा जगेंद्र के बेटे की तहरीर पर दर्ज किया गया था और दूसरा मुकदमा एसएचओ कोतवाली की ओर से जगेंद्र सिंह पर दर्ज किया गया था।

दोनों मामलों की जांच बरेली क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। जगेंद्र के बेटे की ओर से दर्ज एफआईआर में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है लेकिन एसएचओ की ओर से दर्ज मामले की जांच चल रही है। एसएचओ की एफआईआर में कोई भी गवाह नहीं था लेकिन बाद में दो गवाहों को पेश कर दिया गया था। इन्हीं दो गवाहों के बयान कोर्ट में कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन