Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

इंडियन एक्सप्रेस वाले कोलकाता से तीन-तीन अखबार छाप रहे पर संपादकीय विभाग में कोई नहीं!

पलाश बिश्वास

Palash Biswas : अभी अभी कोलकाता से जनसत्ता के हमारे साथी जयनारायण प्रसाद का फोन आया। मुझे यह पता चला कि कोलकाता में जनसत्ता, इंडियन एक्सप्रेस और फाइनेंसियल एक्सप्रेस के सम्पादकीय में कोई नहीं है, पर तीनों अखबार निकल रहे हैं।

इंजीनियर दिल्ली से भेजे पीडीएफ छाप रहे हैं। स्थाई साथियों के रिटायर करते ही एकमात्र बचे रिपोर्टर प्रभाकर मणि तिवारी का लखनऊ तबादला कर दिया गया तो उन्होंने त्यागपत्र भेज दिया है। ठेके वालों का भी नोयडा तबादला कर दिया गया तो उन्होंने भी नौकरी छोड़ दी।

यह सब सुन कर मन बहुत खराब हो गया है। इस अखबार में हमने ज़िन्दगी बिता दी कि यह भारतीय पत्रकारिता और जनसुनवाई का एकमात्र मंच है। पर आज जो खबर फोन पर मुझे पता चली वह जनसत्ता से जुड़े हर साथी के लिये किसी सदमे से कम नहीं है।

प्रभाष जोशी होते तो क्या सोचते कहते….

वरिष्ठ पत्रकार पलाश बिश्वास की एफबी वॉल से.

https://youtu.be/YWzx4jRTnYc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन