Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जगदीश चंद्रा ने मोदी मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी दी (देखें वीडियो)

जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनलों के सीईओ जगदीश चंद्रा ने अपने ‘अ डायलाग विथ जेसी’ में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी दी है. जगदीश चंद्रा के मुताबिक रेल और जहाज वाले मंत्रालय मिलाकर एक किए जा सकते हैं ताकि टूरिज्म को समुचित बढ़ावा दिया जा सके और इन दोनों प्रमुख परिवहन के यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके. जेसी का तो यहां तक कहना है कि इन दोनों एकीकृत मंत्रालयों के मंत्री नितिन गडकरी बनाए जाएंगे.

जगदीश चंद्रा का कहना है कि मोदी कैबिनेट में 2 सितंबर को विस्तार हो सकता है. इसको लेकर तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह में लंबी चर्चा हो चुकी है. दो दर्जन मंत्री इस फेरबदल से प्रभावित होंगे. एक जैसे कई मंत्रालयों का आपस में विलय हो सकता है. रेलवे और सिविल एविशन की तरह एग्रीकल्चर और फर्टीलाइजर को भी एक में मिलाया जा सकता है. ये सारी कवायद 2019 के चुनावों को ध्यान में रख कर की जा रही है.

कलराज मिश्रा, लालाजी टंडन, विजय कुमार मल्होत्रा समेत सात लोगों को राज्यपाल बनाया जा सकता है. जेसी तो यहां तक संभावना जताते हैं कि 2019 के चुनावों के बाद नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद से रिजाइन करके डिप्टी पीएम बन सकते हैं. ताजे फेरबदल में राधा मोहन सिंह, उमा भारती और राजीव प्रताप रूडी को कैबिनेट से हटाने की बात जेसी ने कही. चंद्रा ने राम माधव और भूपेंद्र यादव को भी मोदी सरकार में शामिल किए जाने की संभावना जताई.

जगदीश चंद्रा का यह चर्चित शो देखने के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें :

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन