Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ झूठी एफआईआर वापस ली

हरियाणा पत्रकार संघ का दबाव आया काम, कुरुक्षेत्र की पुलिस बैकफुट पर आई

करनाल : कुरुक्षेत्र पुलिस ने पत्रकारों के दबाव में स्थानीय पत्रकार राजेन्द्र स्नेही के खिलाफ दायर झूठी एफआईआर वापिस ली। यह जानकारी हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पंडित ने एक बयान में दी।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के एसएचओ मनदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र के मीडिया सेंटर में आकर पत्रकारों के समक्ष यह घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि एक स्थानीय भाजपा नेता की शिकायत पर पत्रकार राजेन्द्र स्नेही के खिलाफ तीन दिन पहले झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी और राज नेताओं ने उन्हें अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर करुक्षेत्र प्रैस कलब के पत्रकारों में गहरा रोष था और उन्होंने स्थानीय कुछ राजनेताओं का बहिष्कार करने की भी धमकी दी थी। यह मामला राज्य स्तर पर उठाया गया और मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और यह झूठा एफआईआर पुलिस से वापिस लेने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

हरियाणा पत्रकार संघ और कुरुक्षेत्र प्रैस कलब ने इस सम्बंध में अमित आर्य का आभार व्यक्त किया है।

कुरुक्षेत्र मीडिया सैंटर में बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों के समक्ष कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने पहुंच कर सारे घटनाक्रम पर अफसोस जाहिर किया और उन्होंने कहा कि वह प्रेस की आजादी के समर्थक हैं और पत्रकारों का सम्मान करते हैं। इसके बाद स्थानीय पत्रकारों ने उनके बहिष्कार को खत्म कर दिया।

मीडिया सैंटर में पत्रकारों की बैठक में हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पंडि़त और कुरुक्षेत्र प्रैस कलब के अध्यक्ष राजेश शांडिल्य व वरिष्ठ पत्रकार रामपाल शर्मा, जगमिन्द्र सरोहा, राजीव अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, संजीव राणा, प्रदीप गोयल, कृष्ण धमीजा और प्रदीप, चंद्रमणि अत्रि, विक्रम सिंह, भारत साबरी, कुलतार, दर्शन कैत, देवीलाल, प्रदीप आर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

श्री पंडि़त ने कहा कि पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा वापिस लेना कुरुक्षेत्र के पत्रकारों की एकता और एक जुटता का परिणाम है। भविष्य में भी यदि पत्रकार एकजुट रहेंगे तो प्रैस की आजादी को कायम रख सकेंगे। पत्रकार की एकता के कारण असामाजिक तत्त्व हतोत्साहित रहेंगे।

के.बी. पण्डित
अध्यक्ष, हरियाणा पत्रकार संघ

https://youtu.be/Wm-MXlKWcSw
https://youtu.be/9FcX4cTg91o
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन