Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारों के लिये आजकल सबसे बड़ी चुनौती है खालिस पत्रकार के रूप में बचे रहना !

Pushya Mitra : आजकल पत्रकारों के लिये सबसे बड़ी चुनौती है, खालिस पत्रकार के रूप में बचे रहना। एक तो सैलरी कम है, दूसरा बुढ़ापे में बेरोजगारी का खतरा रहता है, सबसे इनसिक्योर जॉब है। फिर प्रलोभन भी कई हैं। राजनीतिक दल में जा सकते हैं, प्रवक्ता बन सकते हैं, किसी के जनसंपर्क अधिकारी बन सकते हैं, एक्टिविज्म के फील्ड में भी अब सातवां वेतन आयोग टाइप सैलरी मिलती है, किसी आयोग या संस्थान के सचिव-अध्यक्ष हो सकते हैं, किसी बड़े मंत्री या अधिकारी के लाइजनर बन सकते हैं, सरकारी तंत्र का सहयोग लेकर खुद का ही बड़ा धंधा शुरू कर सकते हैं, पत्रकार रहते हुए भी ट्रांसफर पोस्टिंग और ठेके दिलाने का साइड धंधा शुरू कर सकते हैं।

इसके बावजूद कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को जो ऊंचे पदों पर रह चुके हैं, बुढ़ापे में भी खालिस पत्रकारिता करते हुए देखता हूँ तो मन श्रद्धा से झुक जाता है। ईश्वर से इतनी ही प्रार्थना है कि ऐसी सुविधा देना कि बुढ़ापे में भी पत्रकारिता के पैसों से ही गुजारा हो जाये। कभी ऐसी नौबत न आये कि ऊपर वाले किसी विकल्प को चुनना पड़े। हां, अगर लाचारी ही आ जाये तो आदमी भीख भी मांग सकता है। हालांकि खेती-बाड़ी का एक विकल्प हमेशा बचा रहता है, मगर उसके लिये अलग तरह का हौसला चाहिये।

पुनश्च- हमारे जो साथी संस्थान के हितों की सुरक्षा में अनुशासित सिपाही की तरह जुटे रहते हैं और उनके मनमाफिक विषयों पर कलम तोड़ते रहते हैं, वे भी खालिस पत्रकार नहीं कहे जाएंगे।

प्रभात खबर में कार्यरत पत्रकार पुष्य मित्र की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन