Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्नी की मोबाइल चैटिंग से रिश्ता टूटने के कगार पर

आगरा : पत्नी का सोशल मीडिया प्रेम दांपत्य जीवन में खलल डाल गया। व्हाट्स एप पर ग्रुप एड्मिन पत्नी की चैटिंग से आजिज पति ने विरोध जताया तो दोनो के बीच कलह पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने सुलह समझौते के लिए उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र के हवाले कर दिया।

आगरा : पत्नी का सोशल मीडिया प्रेम दांपत्य जीवन में खलल डाल गया। व्हाट्स एप पर ग्रुप एड्मिन पत्नी की चैटिंग से आजिज पति ने विरोध जताया तो दोनो के बीच कलह पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने सुलह समझौते के लिए उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र के हवाले कर दिया।

मामला आगरा शहर के सदर क्षेत्र का है। कलह में उलझे दोनो की शादी पिछले साल हुई थी। पति जूता फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। पत्नी का वक्त मोबाइल चैटिंग पर बीतता है। पति ने कुछ दिन एतराज नहीं किया। उसे लगा नए घर में सामंजस्य पूरी तरह से नहीं बैठने पर पीहर वालों से बातचीत करे। दो महीने बाद पत्नी के रवैये में फर्क नहीं आया। मोबाइल चैटिंग पर परिजन एतराज करने लगे। पति से पत्नी की शिकायत की गई। पति ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। पत्नी ने उस पर उत्पीड़न का आरोप लगा पीहर वालों से शिकायत कर दी। इससे विवाद ने तूल पकड़ लिया और दंपति में अलगाव की नौबत आ गई। रविवार को काउंसलिंग को पहुंचे पति का आरोप था कि पत्नी ने व्हाट्स एप पर ग्रुप बना रखा है, जिस पर साथियों से दिन-रात चैटिंग करती है। एतराज करने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाती है। 

पत्नी का कहना था कि पति और ससुराल वाले जरा-जरा सी बात में नुक्स निकालते हैं। खाने में नमक कम रह जाए तो ताना मारते हैं, जिससे वह आजिज आ गई है। पति का कहना था कि पत्नी अपना सोशल मीडिया प्रेम कम कर दे तो वह उसे साथ ले जाने को तैयार है। पत्नी ने शर्त रख दी कि ससुराल वाले उसके काम में नुक्स निकालना छोड़ दें। अपनी शर्तो पर अड़े दंपति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर अब दोनो को अगली तारीख पर बुलाया फिर सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन