Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मिडिल क्लास अब मोदी की जगह राहुल को देखना चाहता है!

शीतल पी सिंह-

क्या कुछ अंदर अंदर बदल रहा है ? सुधीर एक सुधी पत्रकार हैं, नवभारत टाइम्स के लखनऊ और NCR संस्करण के संपादक हैं यानि उत्तर प्रदेश में केंद्रित हैं । उन्होंने ट्विटर पर कल से एक पोल चला रक्खा है और ये उसका रिजल्ट है!

हमारे अग्रज शंभुनाथ जी ने फेसबुक पर ऐसा ही पोल चला रक्खा है और उसमें भी मिलता-जुलता स्वर है।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अभी कहीं उस तरह दिखती नहीं है जैसे सपा बसपा पर राहुल गांधी के लिए इस स्वीकारोक्ति से मैं कन्फ्यूज हो गया हूं !


शम्भू नाथ शुक्ला-

सात साल में पहली बार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को तगड़ा झटका लगा है।

अभी तक उनकी और उनके निकटस्थ लोगों की रणनीति सफल रही, यहाँ तक कि कोरोना-1 के थम जाने का श्रेय भी उनको मिला और सबसे पहले वैक्सीन लगवाने व बँटवाने का भी। किंतु कोरोना की दूसरी लहर उनके लिए दुर्भाग्य लेकर आई।

इस लहर ने उनके बड़बोलेपन की हवा निकाल दी। न रोना काम आया न मीटिंग-दर-मीटिंग। अस्पताल से लेकर श्मशान तक उनकी थू-थू हो रही है। उनका कट्टर वोट बैंक भी ध्वस्त हो रहा है।

अगले तीन साल के पहले ही अब वे राहुल के समक्ष बौने बताए जा रहे हैं। इसी तरह यूपी में अखिलेश यादव की दुँदुभी बजने लगी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. दीपक

    May 23, 2021 at 3:36 pm

    जो पोल किया गया है वह ट्विटर पर किया गया है. ट्विटर पर एलिट क्लास है. इनमें आधे से अधिक लोग वोट देने ही नहीं जाते. अंध भक्तों की बाढ़ व्हाट्सएप पर फेसबुक पर हैं.

    • Ankur

      May 24, 2021 at 7:00 pm

      हाँ। वहां पर पप्पू पिपासुओं की संख्या ज्यादा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन