Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा पेंशन

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए एक पेंशन योजना को शनिवार को मंजूरी दी है। मीडियाकर्मी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि इस सिलसिले में की जा रही मांग के मद्देनजर सरकार ने पिछले साल ऐसी एक योजना के क्रियान्वयन के लिए 15 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया था।

शनिवार को जारी एक सरकारी आदेश के मुताबिक आचार्य बालशास्त्री जाम्भेकर सम्मान योजना का क्रियान्वयन शंकरराव चव्हाण स्वर्ण महोत्सवी पत्रकार कल्याण निधि का न्यासी बोर्ड करेगा। हालांकि अभी पेंशन की रकम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

इस योजना के लाभार्थी ६० साल के हो चुके और पत्रकारिता के पेशे में ३० साल पूरा कर चुके श्रमजीवी पत्रकार, फोटोग्राफर, अखबारों और अन्य न्यूज ब्रॉडकॉस्ट मीडिया के संपादक तथा स्वतंत्र पत्रकार (फ्रीलांसर) होंगे। यह पेंशन लाभार्थी के जीवनकाल के दौरान ही दी जाएगी और उनकी मृत्यु के बाद यह उनके आश्रित को नहीं मिलेगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों को जिला सूचना अधिकारी के पास जरूरी दस्तावेज जमा करना होगा। दस्तावेजों की पड़ताल सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की एक कमेटी करेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन