Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

PCS अफसर और महिला सिपाही ने जान दी, BJP विधायक गुजर गए

उत्तर प्रदेश से लगातार बुरी खबरों के आने का सिलसिला जारी है. ललितपुर में एक PCS अफ़सर ने ख़ुद को गोली से उड़ा लिया है. इनका नाम है हेमंत कुमार. ये फिहाल एसडीएम मड़वारा के पद पर तैनात थे. इन्होंने बन्द कमरे में खुद को गोली मारी.

ललितपुर की तहसील मड़ावरा में तैनात है एसडीएम हेमन्त कुमार. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और आला अफसर पहुंच गए. पुलिस ने SDM के घर का दरवाजा तोड़ा. बताया जाता है कि SDM पोस्टिंग और काम को लेकर काफी तनाव में चल रहे थे.

दूसरी खबर बाराबंकी से है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. महिला सिपाही का नाम मोनिका है. फिलहाल वह बाराबंकी के हैदरगढ़ में तैनात थीं. मोनिका ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है. इसमें SHO हैदरगढ़ पर शोषण का आरोप लगाया गया है.

सुसाइड नोटमें लिखा है कि SHO और थाने का स्टाफ उसका शोषण कर रहा था. हरदोई का निवासी मोनिका रावत के सुसाइड नोट में बताया गया है कि SHO जबरन बाहर ड्यूटी पर भेजता था. एक बार छुट्टी मांगने पर रजिस्टर फेंक दिया.

तीसरी खबर बीजेपी एक एक एमएलए के निधन के बारे में है. बीजेपी के विधायक रामकुमार वर्मा का निधन हो गया है. वे चार बार विधायक और दो बार मंत्री रहे हैं. वर्तमान समय में वे निघासन (लखीमपुर खीरी) से विधयाक थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन