Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मुहआ चैनल के मालिक पीके तिवारी जमीन विवाद में गाजीपुर कोतवाली में बैठे दिखे (देखें तस्वीरें)

महुआ चैनल के मालिक पीके तिवारी को आज गाजीपुर कोतवाली जाना पड़ा. बताया जाता है कि उन्होंने अपनी एक जमीन और मकान गाजीपुर के व्यवसायी रिंकू अग्रवाल को बेचने का लिखित एग्रीमेंट कर रखा था जिससे अब वो मुकर रहे हैं. इसी को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा कराया और पीके तिवारी को कोतवाली जाना पड़ा. बताया जाता है कि पीके तिवारी अपने साथ एक भाजपा विधायक को भी लेकर विवादित जमीन पर कब्जा लेने गए थे लेकिन मामला बढ़ते देख भाजपा विधायक नौ दो ग्यारह हो गए.

उल्लेखनीय है कि फर्जीवाड़े के कई मामलों के आरोपी और तिहाड़ जेल काट चुके पीके तिवारी इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. वे पहले भी किसी एक प्रापर्टी पर कई किस्म के लोन लेने के मुकदमे झेल चुके हैं. गाजीपुर वाली प्रापर्टी के मामले में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. फिलहाल गाजीपुर कोतवाली में विराजे पीके तिवारी को लेकर मीडिया जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोगों का कहना है कि बुजुर्ग पीके तिवारी को इस उम्र में जाने कैसे कैसे दिन देखने पड़ रहे हैं. चर्चा है कि पीके तिवारी का निजी पारिवारिक जीवन भी इन दिनों झंझावात से घिरा हुआ है. अंदरखाने बंटवारे की खबर गर्म है.

दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ की गई शिकायत की कॉपी ये है…

गाजीपुर से भड़ास संवाददाता सुजीत कुमार सिंह प्रिंस की रिपोर्ट. संपर्क : 9451677071

संबंधित खबरें…

xxx

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन