Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सीईओ और चीफ एडिटर बनने के बाद से बिजी चल रहे Prasoon Shukla को आज घेर कर पकड़ लिया गया

Yashwant Singh : न्यूज एक्सप्रेस के सीईओ और एडिटर इन चीफ बनने के बाद से कुछ ज्यादा बिजी चल रहे अपन के मित्र Prasoon Shukla को आज घेर कर पकड़ लिया गया. हुआ यूं कि मुझे जब बड़े भाई Amitabh Thakur जी और भाभी Nutan Thakur के गाजियाबाद में होने की सूचना मिली तो प्रसून की सहमति के बाद ‘हम चार लंच साथ-साथ’ का कार्यक्रम बन गया. बच्चों से मजदूरी कराने वाले अफसरों के खिलाफ जांच करने गाजियाबाद आए यूपी के चर्चित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने एक रोज पहले यानि कल अपनी जांच रिपोर्ट में दोषी अफसरों को दंडित करने की संस्तुति की थी.

यह खबर सारे अखबारों में विस्तार से तस्वीर समेत आज छपी हुई है. इसी जन सरोकार के ज्वलंत मसले पर प्रसून शुक्ला के निर्देशन में न्यूज एक्सप्रेस चैनल पर एक विशेष लाइव कार्यक्रम रखा गया था, दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे तक. शो खत्म होने के बाद न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बीकानेर वाले के यहां से आए खाने के पैकेट को खत्म किया गया फिर चाय-पकौड़ी के लिए प्रसून शुक्ला के नए-नवेले घर की ओर कूच कर गए. वहां बिटिया और माताजी के संग बातचीत, खैर-खबर और हंसी-ठट्ठा का दौर चला. एक जमाने में अमिताभ ठाकुर जब बस्ती जिले के पुलिस कप्तान हुआ करते थे तबसे उनकी जान-पहचान प्रसून के परिजनों से है. अमिताभ ठाकुर और प्रसून शुक्ला से मेरी जान-पहचान को भी करीब आधे दशक से ज्यादा हो गए. इस दौरान हम सभी ने एक दूसरे के सुख-दुख में बिना शर्त मदद की, संबल दिया और अच्छे के लिए शुभकामनाएं-बधाइयां ली-दी.

कई बरस बाद हम सभी एक साथ इकट्ठे हुए. इस तरह आज का पूरा दिन शानदार बीता. आज के दिन की साथ-साथ की कुछ तस्वीरें यहां डाल रहा हूं. अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर अपने जनपक्षधरता के मिशन पर यूं ही बढ़ते चलें, प्रसून शुक्ला यूं ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें, यही दुआ मेरी तरफ से है. कल पूरा दिन फिल्म शूटिंग में आनंद करते बीता और आज पूरा दिन दोस्तों-मित्रों के साथ. ऐसे हंसी-खुशी के दिन हर रोज हों तो क्या मजा आए 🙂

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन