Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एकजुट होने लगे सहारा कर्मी, सेलरी के लिए किया प्रबंधन का घेराव

सहारा कर्मी अपनी सेलरी के लिए एकजुट होने लगे हैं. सहारा मीडिया में सेलरी संकट और कर्मचारियों की अंदरखाने एकजुटता की खबर भड़ास पर प्रकाशित होने के कुछ घंटे के बाद ही सहारा के नोएडा आफिस में कई महीने से सेलरी न मिलने से नाराज सहारा कर्मियों ने प्रबंधन का घेराव कर लिया. आंदोलनकारी कर्मियों ने भड़ास को एक मेल के जरिए जानकारी दी कि कर्मचारियों की एकजुटता और घेराव देखकर वहां मौजूद सभी एचओडी अपनी अपनी केबिन में भाग निकले.

सहारा कर्मियों ने सुब्रत राय के प्रतिनिधि के तौर पर बैठे प्रबंधन के एक शख्स गौतम सरकार का पकड़ लिया और उनका घेराव किया. गौतम सरकार से सहारा कर्मियों ने तुरंत सेलरी देने की मांग रखी. इस पर हड़बड़ाए गौतम सरकार ने अड़तालीस घंटे का समय मांगा और सेलरी देने का वादा किया. इस घटना से सहारा मीडिया के वरिष्ठों के भी कान खड़े हो चुके हैं.

दरअसल सुब्रत राय और सहारा के पास पैसे की दिक्कत नहीं है. जेल संकट के नाम पर सारा ठीकरा कर्मचारियों पर फोड़ने की रणनीति प्रबंधन ने बनाई हुई है. ये लोग सेलरी देने के लिए पैसे तभी निकालेंगे जब कर्मचारी एकजुट होकर वरिष्ठों के केबिन में धावा बोलेंगे, उनका घेराव करेंगे और बंधक बनाएंगे. माना जा रहा है कि देर सबेर नोएडा से लेकर लखनऊ, पटना, देहरादून हर जगह सहारा कर्मी अपने अपने मीडिया हेड, संपादक, प्रबंधक आदि का घेराव कर उन्हें बंधक बनाएंगे. ऐसी स्थिति में सहारा में देर सबेर सामूहिक हड़ताल होने की भी संभावना है. प्रत्येक यूनिट के कर्मी अब आपस में संपर्क कर एकजुट होने लगे हैं.

मूल खबर:

सुब्रत राय जेल में प्रसन्न, सहारा मीडिया कर्मी जेल के बाहर भीषण सेलरी संकट से खिन्न

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन