Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

द हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया और एबीपी न्यूज़ को सरकारी विज्ञापन नहीं मिलेगा!

Mukesh Kumar : तीन बड़े मीडिया संस्थानों द हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया और एबीपी न्यूज़ को सरकारी विज्ञापनों पर पाबंदी लगाना अघोषित आपातकाल की एक और निशानी है। हालाँकि स्वस्थ्य लोकतंत्र में इसकी भी इज़ाज़त नहीं दी जा सकती मगर यदि ये मान लिया जाए कि द हिंदू ने सरकार विरोधी रुख़ अख़्तियार कर रखा है इसलिए उसे दंडित किया जा रहा है तो टाइम्स ने उसका क्या बिगाड़ा है।

आम तौर पर तो वह सरकार का साथ ही देता रहा है। हो सकता है कि थोड़ी बहुत आलोचना उसने कभी की हो, मगर उसे भी बर्दाश्त न कर पाना ये बताता है कि सरकार उतनी भी आज़ादी नहीं देना चाहती। पिछले पाँच साल से मीडिया का गला घोंटा जा रहा है और ने तो मीडिया उसके ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद कर रहा है और न ही विपक्ष ऐसा विरोध कर पा रहा है जिससे सरकार की नाक में दम हो जाए। बहुत दुखद है, असहनीय है। आने वाले या लगभग आ चुके स्याह समय का संकेत है ये।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन