Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जागरण वालों के दुर्व्यवहार के कारण पत्रकार सौरभ शर्मा की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत पत्रकार सौरभ शर्मा के साथ दैनिक जागरण वालों ने दुर्व्यवहार करते हुए जिस तरह इस्तीफा देने को मजबूर किया, उसके कारण सौरभ डिप्रेशन में चले गए और उनकी हालत गंभीर होती चली गई. मेरठ के डाक्टरों ने जवाब दे दिया और दिल्ली ले जाने को कहा. उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल सौरभ को लीवर से जुड़ी कुछ समस्याएं थी. जांडिस हो जाने के कारण वे लगातार अवकाश पर चल रहे थे. इसी बीच किसी ने उनके साथ शरारत की और उनके फेसबुक पेज पर उन्हें दैनिक जागरण का प्रधान संपादक लिख दिया.

इसके साथ ही फेसबुक पेज का स्क्रीनशाट लेकर संजय गुप्ता, तरुण गुप्ता, देवेश गुप्ता आदि गुप्ताज को मेल कर दिया गया. गुप्ताज ने मेल देखते ही तत्काल आदेश दिया कि सौरभ शर्मा का गेट पर इंट्री रोक दो. इन स्थितियों से दुखी सौरभ ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद अपनी पीड़ा फेसबुक पर भी बयान की जिसे नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है. नौकरी से इस्तीफा देने के बाद सौरभ शर्मा फिर से अवसाद में चले गए. उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. मेरठ के जसवंत राय अस्पताल के डाक्टरों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली भेज दिया है. सौरभ दिल्ली में गंभीर हालत में कसी अस्पताल में भर्ती हैं. उनके जानने वाले और परिचित लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुवाएं कर रहे हैं.

18 साल पत्रकारिता करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि मीडिया में सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍ट-बेर्इमान लोग हैं

xxx

अंदरुनी राजनीति से दुखी सौरभ शर्मा का दैनिक जागरण, मेरठ से इस्तीफा

xxx

पत्रकार ओंकार सिंह का एक पैर गैंगरिन की वजह से काट दिया गया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन