Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘स्वच्छ भारत’ का रिजल्ट देखें : दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के

Gurdeep Singh Sappal : अ-स्वच्छ भारत… दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के हैं। 7 साल पहले सिर्फ़ दो शहर ही इस लिस्ट में थे! बजाओ ताली, बातों पर, कोरी बातों पर। पर ज़हर तो सबकी साँसों में एक सा घुल रहा है। दरअसल, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ मोदी सरकार का शायद सबसे बड़ा घोटाला है।

सिर्फ़ नारेबाज़ी और कोरी लफ़्फ़ाज़ी रही है। कचरा और प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए जो टेक्नॉलोजी चाहिए, जो इन्फ़्रस्ट्रक्चर बनाना था, उद्योगों पर कड़े क़ानून लगने थे, इस सब पर मोदी सरकार ज़ीरो साबित हुई है। सिर्फ़ उपदेश और बड़े बड़े विज्ञापन। बस।

उलटे, ease of business के नाम पर पर्यावरण के सभी सरोकार दरकिनार कर, अनाप शनाप pollution clearance दी गयीं। पर्यावरण और वन मंत्रालय को सिर्फ़ ठप्पामार बना दिया। इसलिए ये तो होना ही था। देश बातों से नहीं, प्लानिंग से चलते हैं। जो अपने नेता को अपनी साँसें गिरवी रख रहे हैं, इस ज़हर से तो वे भी नहीं बच सकते।

राज्यसभा टीवी के संस्थापक सीईओ और एडिटर इन चीफ रहे गुरदीप सिंह सप्पल की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन