Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

4रीयल न्यूज चैनल चल पड़ा, लेकिन तीन महीने के लिए

4रीयल न्यूज चैनल फिर से शुरू हो गया है. प्रबंधन ने जब अचानक इसके बंद किए जाने की घोषणा की तो सैकड़ों कर्मचारियों ने न्यूज रूम में धरना शुरू कर दिया. बाद में प्रबंधन से बातचीत शुरू हुई. मीडियाकर्मियों ने चैनल अचानक बंद करने पर ऐतराज जताया. कानूनी पचड़ों से दुखी 4रीयल न्यूज प्रबंधन फिर से कोई नया पचड़ा नहीं चाहता. इसलिए कर्मचारियों की बात मानते हुए चैनल शुरू कर दिया है.

पर सूत्रों का कहना है कि चैनल सिर्फ तीन महीने तक चलेगा. इस बीच कर्मियों को नौकरी तलाश लेने के लिए कह दिया गया है. एक तरह से मीडियाकर्मियों को पूरा मौका दिया गया है कि वो दूसरी जगह जाब तलाश लें. इन तीन महीनों में अगर चैनल खुद के पैर पर खड़ा हो गया, जिसकी उम्मीद बहुत कम दिखती है, तो चैनल चलता रह सकता है. अगर चैनल नुकसान में रहा तो इसे बंद किया जा सकता है. 4रीयल न्यूज चैनल के प्रबंधन ने स्टेट ब्यूरोज को पहले ही बंद कर दिया है. प्रबंधन लगातार घाटे से दुखी है. बिजनेस के नाम पर शून्य है यह चैनल. प्रबंधन अब और पैसा लगाने के मूड में नहीं है. यही कारण है कि वह चैनल बंद करने की तैयारी कर चुका है.

इसे भी पढ़ें…

अपने बुने झूठ के जाल में फंस गया था 4रीयल न्यूज़

xxx

4रीयल न्यूज़ पर लगा ताला, सैकड़ों मीडियाकर्मी बेरोजगार, ऑफिस में धरना शुरू

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. jitendra kumar

    July 27, 2014 at 10:25 am

    😆 😆 😆 😆 😆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन