Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

जगदलपुर में पूर्व विधायक के व्यावसायिक परिसर की छत पर युवती का शव, सुसाइड नोट मिलने से मामला उलझा

Crowd of people on a night street; a uniformed officer stands on the right with scaffolding and a building behind them.

जगदलपुर। शहर के बाफना हाउस स्थित एक व्यावसायिक परिसर की छत पर सोमवार सुबह 20 वर्षीय युवती दीपा सागर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती परिसर में संचालित कपड़े की दुकान में काम करती थी। यह परिसर पूर्व भाजपा विधायक संतोष बाफना का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक, दीपा ने 21 अक्टूबर से दुकान में काम करना शुरू किया था। शाम करीब 6:30 बजे वह छत की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार सुबह दुकान में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी छत पर पहुंची, जहां युवती का शव देखकर उसने अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के गले में दुपट्टा बंधा मिला, जिसका दूसरा सिरा छत पर लगे पाइप से जुड़ा हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

परिजनों ने उठाए सवाल, मांगा न्याय

घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। दीपा की मौसी बेला के अनुसार, रविवार शाम जब परिजन उसे तलाशने दुकान पहुंचे, तो बताया गया कि वह वहां से जा चुकी है। बाद में उसका मोबाइल फोन घर पहुंचा दिया गया।
परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह वे फिर दुकान पहुंचे और करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्हें युवती की मौत की जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम को लेकर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि संतोष बाफना वर्ष 2013 से 2018 तक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन