जी ग्रुप के न्यूज चैनल जी हिंदुस्तान की किस्मत खराब है. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में शुरू कराए गए इस न्यूज चैनल को ज्यों ही अनाथ बनाया गया, इसके दुर्भाग्य के दिन शुरू हो गए. जगदीश चंद्रा का साया हटते हुए जी हिंदुस्तान न तो खुद बढ़ सका और न इसमें काम करने वाले टिक सके. संपादकों का आना-जाना जारी रहा. इसे पहले भी रीलांच किया गया. अब एक जुलाई से इस चैनल को तिबारा रीलांच किए जाने की तैयारी है.
इसी क्रम में सूचना है कि न्यूज नेशन चैनल से तीन विकेट गिर गए हैं और ये तीनों जी हिंदुस्तान चैनल के साथ जुड़ गए हैं. कोरोना काल में न्यूज नेशन प्रबंधन के अनप्रोफ्रेशनल रवैये से यहां कार्यरत पत्रकारों को गहरा आघात लगा है. कई साथी कोरोनाग्रस्त हो गए. कइयों का मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा. इससे नाराज होकर कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया.
पता चला है कि सीनियर न्यूज एंकर श्वेता जया पांडेय ने न्यूज नेशन को गुबॉय कर दिया है. श्वेता अपनी नई पारी जी हिंदुस्तान के साथ शुरू करने जा रही हैं. श्वेता जया न्यूज नेशन से पहले फोकस टीवी, टोटल टीवी, लोकसभा चैनल एवं डीडी में भी काम कर चुकी हैं.

सीनियर एंकर हिमानी नैथानी भी जी हिंदुस्तान ज्वाइन कर रही हैं. रिपब्लिक टीवी से इस्तीफा देने के बाद हिमानी न्यूज नेशन से जुड़ी थीं. लेकिन कोरोना काल में प्रबंधन के अप्रोफेशनल रवैये के चलते कुछ दिन पहले उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया था. हिमानी लंबे समय तक नेटवर्क 18 के साथ भी जुड़ी रही हैं.
अक्षय विनोद शुक्ला भी जी हिंदुस्तान से जुड़ गये हैं. कोरोनाकाल में कास्ट कटिंग के चलते इस्तीफा देने को मजबूर किये गये अक्षय ने न्यूज नेशन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. वह प्रबंधन के अनप्रोफेशनल रवैये का जमकर विरोध कर रहे थे. अक्षय न्यूज नेशन की शुरुआती टीम के हिस्सा थे. वह एबीपी न्यूज से यहां आये थे.
एक अन्य एंकर प्रत्युष के भी जी हिंदुस्तान ज्वाइन करने की खबर है. माना जा रहा है कि जी हिंदुस्तान की ये नई टीम चैनल में जान फूंकने का काम करने में सक्षम रहेगी.
ये भी पढ़ें-
‘आपको आपकी TRP मुबारक और मुझे मेरी ज़िंदगी’ कहते हुए इस पत्रकार ने दिया ‘न्यूज नेशन’ से इस्तीफा
न्यूज़ नेशन में टहल रहा है कोरोना, प्रबंधन बेफिक्र! पढें कुलदीप के साथ क्या हुआ
‘न्यूज नेशन’ में हालात खराब, 20 से ज्यादा पाजिटिव, चमचा अनुराग दीक्षित भी चपेट में!
अजय कुमार के इस्तीफे के बाद न्यूज नेशन के एंकर रवीश बिष्ट ने देखें क्या लिखा फेसबुक पर
कोरोना श्रापित ‘न्यूज नेशन’ चैनल की बिल्डिंग हुई सील
न्यूज नेशन : सीनियर एंकर घर से बुलेटिन पढ़ रहे, जूनियरों को मरने के लिए आफिस बुला रहे!
मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलने वाले पत्रकार दीपक चौरसिया और चैनल न्यूज नेशन को भेजा लीगल नोटिस
न्यूज नेशन चैनल तक पहुंचा कोरोना, हड़कंप


