Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

कैंसर की नई दवा के परीक्षण में जुटे गाजीपुर के डाक्टर एमडी सिंह का कवि रूप (देखें वीडियो इंटरव्यू)

Yashwant Singh : गाज़ीपुर जिले के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर मुनि देवेंद्र सिंह उर्फ एमडी सिंह के कवि रूप को उनके ही जिले के बहुत कम लोग जानते होंगे। इस बार गाज़ीपुर प्रवास की उपलब्धि रहे DR. MD SINGH जी. आधे घंटे तक उनसे विस्तार से बातचीत हुई और पूरी बातचीत को मोबाइल में रिकार्ड किया. इस इंटरव्यू में एक डॉक्टर को कैसा होना चाहिए और संवेदनशीलता किस तरह शब्दों में ढलकर व्यक्ति को कवि बना देती है, इसके बारे में बताया डाक्टर एमडी सिंह ने.

डाक्टर साहब ने कुछ कविताएं अपनी जुबानी सुनाई. कैसे एक डाक्टर अपने मिशनरी और सरोकारी स्वभाव के कारण अपने मरीजों के लिए भगवान बन जाता है, इसके साक्षात रूप हैं डाक्टर एमडी सिंह. वे होमियोपैथी दवा की एक फैक्ट्री का भी संचालन करते हैं जिसमें सस्ती दवाएं बनाकर इन्हें बेहद कम दामों या कई बार फ्री में अपने मरीजों को उपलब्ध कराते हैं. इन दिनों वह एक चमत्कारिक दवा का ईजाद कर रहे हैं. यह दवा कैंसर के रोगियों के लिए रामबाण साबित हो सकती है. फिलहाल इसका परीक्षण इन दिनों खुद डाक्टर एमडी सिंह अपनी निगरानी में कर रहे हैं.

इस दवा के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसके सेवन से कैंसर ग्रस्त सेल्स की ग्रोथ रुक जाती है, यानि एक तरह से कीमियोथिरेपी और रेडियोथिरेपी को गुडबाय बोलकर इस दवा के नियमित सेवन से कैंसर रोगियों को काफी राहत दी जा सकती है.

देखें वीडियो : https://www.youtube.com/watch?v=msfuSrctokU

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन