Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नवीन जिंदल ने जो टीम फोकस में बनाई है वो सारी कि सारी ज़ी न्यूज से उठाई गई है

यशवंत भाई नमस्कार… मैं फोकस टीवी में काम करता हूं… पिछले कुछ समय से हमारे ऊपर सिर्फ ज़ी और सुभाष चंद्रा के खिलाफ खबरें दिखाने का भारी दबाव है…. हम जो खबर बाकी चैनलों पर चल रही हैं उसको दिखाने जाते हैं तो ज़ी के खिलाफ कुछ करने को कहा जाता है… इस चैनल में पत्रकारिता का मजाक बना दिया है। अपना दुख एक खबर के तौर पर लिखा है… उचित समझे तो छाप देना…

कांग्रेस के सांसद के चैनल फोकस पर सिर्फ सुभाष चंद्रा

कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल का चैनल फोकस टीवी इन दिनों 24 घंटे में से कम से कम 5 घंटे सिर्फ और सिर्फ ज़ी न्यूज और सुभाष चंद्रा के खिलाफ ही दिखा रहा है । पिछले पूरे हफ्ते इस चैनल पर सुभाष चंद्रा ही छाए रहे। अब इनको कौन समझाए कि अपने निजी मामलों को साधने के लिए चैनल तो ले लिया है। लेकिन चैनल अपनी ख़बरों से जाने जाते हैं, न कि किसी के खिलाफ प्रोपेगेंडा करके। बड़ी बात ये है कि नवीन जिंदल ने जो टीम फोकस में बनाई है वो सारी कि सारी ज़ी न्यूज से उठाई गई है। चाहे वो दिव्या वर्मा हो या फिर ए जी नायर या फिर एसआईटी हेड कुलदीप सिंह। अब ऐसे में ये चैनल कितना आगे बढ़ पाएगा इसपर तो संश्य है ही। लेकिन पत्रकारिता के सारे नियम कायदे इस चैनल ने पाताल में डाल दिए हैं। इन लोगों को कोई तो समझाओ कि मालिक का कहना तो मानो लेकिन चैनल को ऐसा न बना दो कि लोग हंसे कि देखो वो चैनल वाले आ गए जो सिर्फ सुभाष चंद्रा के खिलाफ ही खबरें दिखाते हैं।

एक पत्रकार…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन