Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान में छंटनी का दौर जारी! हल्द्वानी, नोएडा, अलीगढ़, रांची से कई लोग कार्यमुक्त

हिन्दुस्तान हल्द्वानी यूनिट से पत्रकार हरीश बिष्ट और मुकुल चौहान को हटा दिया गया है। हरीश बिष्ट सीनियर पत्रकार हैं।

हिंदुस्तान नोएडा से डिजाइन टीम से 5 अन्य लोग भी हटाए गए हैं. इनमें नाम हैं मनोज अग्रवाल, ब्रजेश झा, प्रदीप कुमार, हिमांशु भट्ट और संदीप चौधरी.. कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा को भी हटाए जाने की सूचना है. डिजाइन टीम के अमित यादव पहले ही हटाए जा चुके हैं.

हिंदुस्तान अलीगढ यूनिट में डेस्क के दो लोगों से बिना पहले सूचना दिए ही एचआर और सम्पादक ने इस्तीफा लिखवा लिया। यहाँ के संपादकीय प्रभारी ने अपने चहेतों को बचा लिया। अलीगढ हिंदुस्तान ऑफिस में कई साथियों पर चला संपादक का डंडा। डेस्क के वरिष्ठ साथी सुशील पाठक, ओपी शर्मा सहित मशीन में कार्यरत पांच साथियों को दिखाया बाहर का रास्ता।

इस बीच, बता चला है कि हिंदुस्तान ने रांची आफिस से आठ वरिष्ठ पत्रकार हटा दिए हैं. इनमें महेश्वर प्रसाद सिंह भी हैं जो हिंदुस्तान रांची में पिछले 14 माह से कार्यरत थे. इससे पहले वे देहरादून हिंदुस्तान में थे. इनके अलावा 7 अन्य साथियों से त्याग पत्र लिए गए. किस आधार पर किसको निकाला गया, इसके बारे में सम्पादक ने कोई स्पष्ट जबाब नहीं दिया. कुछ साथियों ने कम से कम तीन माह तक काम करने देने की अपील की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जिन साथियों की शादी हो गई है और बाल बच्चे हैं वो रोने तक लगे थे.

https://youtu.be/DtbGLdQ5SZY

इन्हें भी पढ़ें-

बिहार-झारखंड में हिन्दुस्तान के दो दर्जन कर्मियों से लिया गया इस्तीफा

हिंदुस्तान बनारस से तीन पत्रकार हटाए गए

हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक पर गिरी गाज, रांची में भी छंटनी

हिंदुस्तान भागलपुर में अब ‘यस सर’ वाले ही बच गए हैं!

हिंदुस्तान की नोएडा और लखनऊ यूनिटों में भी छंटनी, दर्जनों हटाए गए

हिंदुस्तान आगरा से आठ पत्रकारों के लिए गए इस्तीफे

हिंदुस्तान भागलपुर से 11 लोग फायर, संपादक के खास रविंद्र-वीरेंद्र सुरक्षित

हिंदुस्तान आगरा में भी छंटनी

हिंदुस्तान में फेरबदल : सुनील द्विवेदी लखनऊ और आशीष त्रिपाठी कानपुर के स्थानीय संपादक बने

छंटनी के बाद सदमे में आए ‘हिंदुस्तान’ संवाददाता की ब्रेन हैमरेज से मौत

हिंदुस्तान बरेली में 11 साल पुराने हेड डिजाइनर को नौकरी से निकाला

प्रधान संपादक की ये चलाचली की बेला है!

हिंदुस्तान अखबार में शीर्ष स्तर पर व्यापक फेरबदल, कई संपादकों की जिम्मेदारी बदली, एक की छुट्टी

आंसू बहाने वाले कितने लोग कादम्बिनी-नंदन खरीद कर पढ़ते थे?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन