Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

400 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी में अरेस्ट हुआ ‘दबंग दुनिया’ का मालिक किशोर वाधवानी!

कुख्यात गुटखा किंग किशोर वाधवानी

अरेस्ट होने की खबर अभी कनफर्म नहीं है. लेकिन मुंबई से लेकर इंदौर, भोपाल, दिल्ली तक में इस बात की चर्चा फैली हुई है कि किशोर वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी की बाबत अभी कहीं से कोई अधिकृत सूचना नहीं है. पर ये बात बिलकुल सच है कि महाफ्राड आदमी किशोर वाधवानी के घरों-आफिसों पर कई दिनों से छापेमारी चल रही है और कुल चार सौ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई है.

कुछ लोगों का कहना है कि मुंबई के एक आलीशान होटल से किशोर वाधवानी गिरफ़्तार कर लिया गया। पुलिस की दबिश के दौरान उसका एक ड्राइवर, गनमैन, एक चपरासी तथा एक मॉडल युवती होटल में मौजूद थी। पुलिस को देखकर ये तीनों लोग तुरंत होटल परिसर से भाग निकले, लेकिन वाधवानी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

कई टीमें ‘आपरेशन कर्क’ के तहत वाधवानी की कुंडली तलाश रही हैं. शुरुआत में गुटखा किंग किशोर वाधवानी अपने दबंग दुनिया अखबार के कर्मियों को बुलाकर छापा मारने आई टीम को डराना-धमकाना चाहा. मजबूर टीम ने खुद को एक कमरे में बंद कर पुलिस को फोन किया. इसके बाद जो तलाशी और छापेमारी का काम शुरू हुआ, वो कई दिन बीत जाने के बाद अब भी जारी है.

एक से बढ़ कर एक खुलासे हो रहे हैं. किशोर वाधवानी ने गुटखा की कई ऐसी फैक्ट्रीज व मशीनें लगा रखी हैं जिसके बारे में जानकारी किसी विभाग को नहीं है. यहां से माल दबंग दुनिया अखबार के स्टीकर लगे ट्रकों से मार्केट में पहुंचा दिया जाता था.

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में स्थानीय अखबारों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं. नीचे कुछ खबरें दी जा रही हैं. पढ़िए और यह चोर अखबार मालिक किस लेवल का महा फ्राड है, इसकी कल्पना करिए.

ये भी पढ़ें-

वाधवानी प्रेस लिखे 70 ट्रकों से कराता था गुटखा तस्करी, पढ़ें GST इंटेलीजेंस की प्रेस रिलीज


महाधूर्त वाधवानी और उसके अखबार दबंग दुनिया के बारे में कुछ पुरानी खबरें पढ़िए-

मध्य प्रदेश के इस अखबार मालिक ने अपनी ही महिला मीडियाकर्मी के साथ ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

दबंग दुनिया अखबार के चेयरमैन किशोर वाधवानी पर महिलाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर वाधवानी पर पत्रकार मुक्ता पाठक ने लगाए गंभीर आरोप

क्या गुटखा किंग का पैसा लड़की की इज्जत पर भारी पड़ने वाला है…

इंदौर के गुटखा माफिया और दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर वाधवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दबंग दुनिया की सीईओ ने अखबार मालिक के खिलाफ कर दी शिकायत, देखें लेटर

दबंग दुनिया के कई एडिशन बंद करने की तैयारी, रायपुर पर गिरी गाज

गुटका माफिया के अखबार में बीस प्रतिशत सेलरी कटौती का फरमान जारी!

सुप्रीम कोर्ट को गाली देने वाले अखबार मालिक के खिलाफ पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआईआर

‘दबंग दुनिया’ के मालिक किशोर वाधवानी ने मजीठिया क्रांतिकारी को धमकाया, सुप्रीम कोर्ट को दी गालियां, सुनें टेप

अखबार-गुटखा फैक्ट्री मालिक किशोर वाधवानी को सशर्त जमानत, विदेश जाने पर बंदिश

चोरी की प्रिंटिंग मशीन खरीदने के मामले में किशोर वाधवानी से हुई पूछताछ

‘दबंग दुनिया’ का मालिक किशोर वाधवानी नक्सलियों का मददगार, 90 लाख रुपए रायपुर में पकड़ाए

दबंग दुनिया ने लाकडाउन में किया दर्जनों मीडियाकर्मियों का ट्रांसफर, नहीं दिया 2 माह से वेतन, सिटी चीफ ने खोला मोर्चा

पुलिस को ‘दबंग दुनिया’ के मालिक किशोर वाधवानी की तलाश?

किशोर वाधवानी समेत कई मीडिया वालों पर मानहानि का मामला दर्ज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन