
लखनऊ से खबर है कि एक न्यूज चैनल के आफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है. सूत्रों का कहना है कि चैनल का नाम लाइव टुडे है जिसकी लांचिंग नवंबर 2016 में हुई थी. इस चैनल के मालिक यानि सीएमडी बीएन तिवारी हैं. डायरेक्टर हैं कुश तिवारी. इस चैनल के लांचिंग वक्त एडिटर इन चीफ प्रमोद गोस्वामी थे. लाइव टुडे नामक इस सैटेलाइट चैनल की लांचिंग के वक्त कई बड़े नेता और अफसर यहां पहुंचे थे.
लांचिंग के वक्त ‘लाइव टुडे’ के न्यूज रूम में मंत्री शिवाकांत ओझा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, बीजेपी राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल के अलावा बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे थे. जनप्रतिनिधियों के अलावा तमाम वरिष्ठ अफसर भी न्यूज रूम पहुंचे. इनमें एमडी पावर कॉर्पोरेशन एपी मिश्रा, आईएएस अजय श्रीवास्तव समेत कई शख्सियतें शामिल रहीं.
बताया जाता है कि चैनल मालिक बीएन तिवारी उद्यमी भी हैं और इनकी ढेर सारी प्रापर्टी लखनऊ में है. इनके सलाहकार लखनऊ के एक वरिष्ठ पत्रकार नेता हैं. ‘लाइव टुडे’ चैनल के सीएमडी बीएन तिवारी को नोएडा के बाइक बोट घोटालेबाज संजय भाटी का पार्टनर भी बताया जाता है. चर्चा है कि ईडी ने बाईक बोट स्कैम से आए पैसे के लेन-देन की जांच के तहत ही ये छापा मारा है.
लाइव टुडे चैनल का आफिस लखनऊ के गोमतीनगर में है. चैनल लांच होने के बाद साल भर में ही ध्वस्त होने लगा. यहां नियम कानूनों की कोई इज्जत न थी. जिसे जब चाहा रखा और जिसे जब चाहा निकाल दिया. अपने चैनल के माध्यम से दुनिया को नियम कानून की याद दिलाने वाले गोमती नगर के लाइव टुडे चैनल ने खुद भले एक भी नियम न माने, लेकिन अब ईडी छापे के बाद इस चैनल की दुकान बंद होने की संभावना जताई जा रही है.
ईडी के छापे के बाद क्या क्या राज खुलते हैं, इसका पता जल्द ही लगेगा. फिलहाल न्यूज चैनल के आफिस में ईडी के छापे की सूचना मीडिया वालों के बीच तेजी से फैल रही है.
2 Comments
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- गाज़ीपुर में गपशप!
- अमित शाह के खिलाफ ट्वीट करने पर पूर्व केंद्रीय अधिकारी आशीष जोशी को पार्क में टहलते हुए दिल्ली पुलिस टांग ले गई!
- प्रेस रजिस्ट्रार (PRGI) का बड़ा एक्शन, रद्द हो सकते हैं ये 8,564 अखबार और पत्रिकाएं; प्रकाशकों को 30 दिन की मोहलत, देखें लिस्ट
- ग़ाज़ीपुर के घाघ नेताओं से घिरे विजय मिश्रा का पूरा पाँच साल इस खतरनाक सियासी नेक्सस से लड़ते बीता!
- इशिता सिंह की इंडियन एक्सप्रेस और एनडीटीवी से प्रियंका शाह की नई पारी!
- दैनिक हिंदुस्तान से इस पद पर दैनिक जागरण पहुंचे प्रवीण राय!
- मीडिया में छंटनी का नया दौर फिर शुरू हो गया, और शुरूआत की है टाइम्स ग्रुप ने!
- अंबेडकरनगर के वरिष्ठ पत्रकार और स्वतंत्र भारत के ब्यूरो चीफ डॉ भूपेंद्र सिंह गर्गवंशी नहीं रहे!
- इस्तीफों वाली खबर पर भारतीय पत्रकार संघ अमेठी ने ‘भड़ास’ को भेजा अपना पक्ष!
- कानपुर नगर निगम का भ्रष्टाचार और मेयर अम्मा दोनों चर्चा में हैं!
- टाइम्स इंटरनेट के बाद अब रेख़्ता फाउंडेशन में दिनेश श्रीनेत की नई पारी, बने ग्रुप एडिटर-लैंग्वेजेज
- भगवंत मान को थप्पड़ मारने वाला वीडियो बीजेपी आईटी सेल ने डिलीट किया!
- बदरिया महोत्सव 2026: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय समेत ये चर्चित चेहरे मौजूद रहे, वीडियो देखें
- अखबारों को फुल पेज विज्ञापन देने वाले LIC की घटिया सर्विस पर एक ग्राहक ने उठाई उंगली!
- दैनिक जागरण समूह में कई पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू!
- आज के अखबार : GDP बढ़ने के (गलत) आंकड़े के बाद हेडलाइन मैनेजमेंट से महान बनाने की कोशिशें जारी
- क्या वाक़ई जीडीपी 2.6 प्रतिशत है? 7.8% के सरकारी ढोल की पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने खोल दी पोल!
- पश्चिम बंगाल में सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी
- पार्ट 2 : Asclepius Wellness Private Limited यानी AWPL का कमाई मॉडल: पहले अपनी जेब से खरीदो, फिर नेटवर्क खड़ा करो और Sales Point के जरिए कमीशन पाओ!
- पार्ट एक : Asclepius Wellness Private Limited यानी AWPL पर बड़ा सवाल : Direct Selling या नेटवर्क के जरिए कमाई का खेल?
- बंगाल में अमित शाह के दौरे पर महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप- मुस्लिम अफसरों को प्रोटोकॉल से हटाया गया, IPS-IAS एसोसिएशन को टैग कर पूछा सवाल
- सेना की नौकरी छोड़ जिस अखबार में सिक्योरिटी ऑफिसर बने, उसी के संपादक बनकर रिटायर हुए कैप्टन सुंदर चंद ठाकुर!
- सांध्य टाइम्स के दिनों को यूँ याद किया दीपिका सरला शर्मा ने!
- नवभारत टाइम्स मुंबई ने अपने संपादक के रिटायर होने पर दो विशेष पेज प्रकाशित किया, सुंदर चंद ठाकुर ने क्या कहा, पढ़िये!
- दैनिक भास्कर छोड़ ‘अंतिम दूत’ के जरिए स्वतंत्र पत्रकारिता की राह पर विक्रम श्रीवास्तव
- फ़लक नाज़ ने लखनऊ से संचालित ‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल के साथ शुरू की नई पारी
- ‘सुपर-5’ में ग़ाज़ीपुर के पुलिस कप्तान डॉ इरज राजा भी!
- कोलकाता में आनंदबाजार पत्रिका (एबीपी) मीडिया समूह के दफ्तर की दीवारों पर भगवा पेंट, पुलिस की मौजूदगी में लगे नारे
- अमर उजाला डिजिटल लखनऊ के पत्रकार उत्कर्ष चतुर्वेदी दुर्घटना के बाद मेदांता में भर्ती
- बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह का निधन
- पत्रिका को बाय-बाय, नया ठिकाना अब ग्वालियर; प्रवीण मिश्रा बने दैनिक हृदय स्तंभ के स्थानीय संपादक
- दैनिक जागरण के देवरिया, संतकबीर नगर और बस्ती के जिला प्रभारी बदले
- मोतिहारी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मांगी जांच
- सुभाष चंद्रा केस में NCLT के 6.5 करोड़ वाले आदेश पर रोक, पांच सदस्यीय पीठ करेगी दोबारा सुनवाई
- आज के अखबार : राहुल गांधी की शिकायत, FIR न होने और होने पर सन्नाटा, प्रचार वाली खबरों को प्राथमिकता
- नवभारत टाइम्स मुंबई के संपादक सुन्दरचंद ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए, ललित वर्मा को नया संपादक बनाया गया
- संपादक नाम की संस्था प्रभाष जोशी के बाद से ही विदा होने लगी थी!
- अख़बार ख़रीद कर शायद ही अब कोई GenZ पढ़ता हो, न ही वो न्यूज़ चैनल्स देखते हैं, ‘सांध्य टाइम्स’ का हमेशा के लिए संध्यावसान दिल को दु:खा गया…
- मोदी विरोधी होने का खामियाजा? सेंसर ने रद्द कर दी 4पीएम वाले संजय शर्मा की फ़िल्म ‘सहिया’
- टाइम्स ग्रुप का ‘सांध्य टाइम्स’ अख़बार आज शाम आख़िरी बार छपा!
- एआई के दौर में ‘आज की खबर’ ने रिस्पॉन्सिबल जर्नलिज्म को लेकर न्यूज़ रूम में दी वेरिफिकेशन पर स्पेशल ट्रेनिंग!
- वरिष्ठ पत्रकार नगमा सहर भी 23 साल बाद NDTV से अलग हो गईं!
- इंडिया टीवी उन्नाव के पत्रकार नवीन सिंह समेत कई पर नाबालिग की पहचान उजागर करने पर मुकदमा!
- एक्सिडेंट की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ लखनऊ पुलिस ने खेल कर दिया, वीडियो देखें
- बीजेपी की नई आईटी सेल पहले से ज़्यादा आक्रामक और हिंसक है, देखें ये वीडियोज
- आज के अखबार : ‘शुद्धीकरण’* को जातिगत रंग देने का राहुल गांधी का ‘अपराध’ और उस पर FIR दिलचस्प है
- जिस पत्रकार के सवालों से बचते रहे रामदेव, उसने दैनिक भास्कर छोड़कर चुनी नई राह!
- भारतीय पत्रकार संघ अमेठी में सामूहिक त्यागपत्र से हड़कंप!
- रितिका पात्रा इंडिया न्यूज़ राजस्थान से जुड़ीं, ये जिम्मेदारी संभाली!
- जी न्यूज़ ने तानी तेंदुए के शूट एन साइट की खबर, डीएम मुराबाद ने खंडन कर दिया!
- पत्रकार संदीप शुक्ला ने छोड़ा IBC24, इस प्लेटफॉर्म से की नई शुरूआत!
- सुभाष चंद्रा बनाम मुकेश अंबानी : मतलब अब सच में संपादक नहीं बचे!
- हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR
- हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या करने में असफल रहे अखबार और चैनल
- जितनी भी उम्र हो, कमा लिए हो तो रिटायर होने की तैयारी करो, फिर ऐसा जीवन जियो! देखें वीडियो
- सोचिए.. एक पत्रकार कैंसर से लड़ रहा था, उसे मालूम है कि किसी भी समय मृत्यु हो सकती है, फिर भी उसे चिंता किसी और बात की थी, आज वह कलंक मिट गया रवि भाई!
- जाने माने पत्रकार विनोद शर्मा से बातचीत : मेरे में भड़ास नहीं, आह भरी है… मैं एंटी बीजेपी हूँ लेकिन कांग्रेस समर्थक नहीं हूँ, मैं फ्री थिंकर हूँ!
- आज के अखबार : कइयों में ‘शुद्धिकरण’ पर कुछ नहीं लेकिन हिन्दुत्व और ‘मानवता’ पर भागवत ज्ञान है
- आईआईएमसी अमरावती में जब पत्रकारिता छात्र ही नहीं हैं तो सरकार कैंपस बनाने के लिए करोड़ों रुपये क्यों स्वाहा कर रही है?
- सिद्धार्थनगर में ANI, हिंदी खबर और जनसंदेश के पत्रकारों पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एंड टीम का बड़ा आरोप, देखें पत्र
- सरकारी नौकरियों में बहुत तनाव और दबाव है, इसे कर पाना अब सबके वश की बात नहीं!
- माधुरी तिवारी बतौर एंकर India News के साथ जुड़ीं!
- जौनपुर में सोना बेचने का झांसा देकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, DIG वैभव कृष्ण ने पाँच पुलिसवालों को भी सस्पेंड किया!
- देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल (आईएएस) ने इस्तीफ़ा दिया, पढ़ें उनकी पोस्ट
- मेरी पत्रकारिता यात्रा (12) : दैनिक भास्कर की उस शर्त से दैनिक चौथा संसार की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी थी!
- शब्दचर्चा 97 : जिसने सोनिया गाँधी की किताब नहीं छापी, वह पेंगुइन है या पेंग्विन?
- दलित दस्तक यू-ट्यूब चैनल ने 15 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छुआ!
- सुभाष चंद्रा के कर्ज लूट पर भड़के बैंक, NCLT के आदेश को चुनौती देंगे, पढ़ें स्टेटमेंट!
- सुभाष चंद्रा जी, जो भस्मासुर आपने पाला पोसा, उसने आपको भी भस्म कर दिया है!
- आज के अखबार : रक्षाबंधन पर सड़कें जाम रहीं, भीड़ की खबर नहीं है लेकिन पेंगुइन का ‘स्पष्टीकरण’ है
- सट्टा कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, तीन के खिलाफ FIR
- बरेली मेयर के कार्यक्रम में भगदड़ से महिला की मौत की खबर अमर उजाला ने कायदे से छापी है, दैनिक जागरण ने देखा नहीं, अमृत विचार गोल कर गया!
- वैदिक ग्रंथों में मांसाहार के 30 संदर्भ गिनाकर देवदत्त पटनायक का दावा- ‘इतिहास से मांसाहार के प्रमाण मिटा रहे हैं सनातनी’
- सुभाष चंद्र की नेट वर्थ 2017 में ₹45,888 करोड़ से अब मात्र ₹31.79 करोड़ कैसे रह गई?
- सुभाष चंद्रा और मुकेश अंबानी के बीच गुपचुप चल रहा आपसी द्वंद्व अब चौराहे पर आ गया है!
- झारखंड में रिम्स और सदर अस्पताल के बाद प्रोजेक्ट भवन में भी पत्रकारों की एंट्री पर रोक
- केंद्रीय मंत्री जुअल ओराम ने BJP नेताओं पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, कहा- ‘मुझे मंत्रिमंडल से हटाने की साजिश’
- जागरण प्रकाशन पर ₹21.73 लाख के बकाये का दावा, GST ने भेजा कारण बताओ नोटिस!
- ग़ाजीपुर को RSS अपने रजिस्टर में गाधिपुरी लिखता है, लेकिन यह नाम अब तक सरकारी रजिस्टर में क्यों नहीं उतर पाया?
- सुभाष चंद्रा की 22,000 करोड़ की क़र्ज़ माफ़ी ने मोदीजी के व्यापारी मित्रों में फूट पैदा कर दी है!
- लूट की बाइक का विवाद सुलझाने का 20 हजार मांग रहा था नशेबाज सिपाही, पत्रकारों की शिकायत पर हुआ सस्पेंड!
- डीआईजी वैभव कृष्ण ने ग़ाज़ीपुर में पंचरवाले से कराया पुलिस ऑफिस का शिलान्यास और भूमिपूजन! देखें फोटो व वीडियो
- सोनिया गांधी की किताब पर पेंगुइन की सफाई लीपापोती ज्यादा लग रही है!
- 4PM न्यूज नेटवर्क को मुंबई में पत्रकारों की तलाश!
- मुंबई प्रेस क्लब में नेहा बोरा ने जो कहा नहीं वो महाराष्ट्र टाइम्स ने छापा, अब सफाई दी है!
- आज के अखबार : जज की खबर का फॉलोअप नहीं है; अब सोनिया गांधी की किताब भी नहीं छापेगा पेंगुइन
- सोनिया गांधी की किताब छापने से पेंगुइन ने किसके इशारे पर इनकार कर दिया!
- सुभाष चंद्रा कर्ज कांड: प्रधानमंत्री मोदी जो भी रिश्ता निभाते हैं, दिल से निभाते हैं!
- बरेली मेयर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिला की मौत, विज्ञापन तले दबे पत्रकारों का खेल पढ़िए!
- सुभाष चंद्रा के बचाव में बीजेपी आईटी सेल सक्रिय, HDFC ने NCLT के फैसले का विरोध किया!
- विजय माल्या, मेहुल चौकसी, जतिन मेहता, नीरव मोदी, संदेसरा बंधु, पारेख परिवार और ललित मोदी को आखिर सुभाष चंद्रा वाली फैसिलिटी क्यों नहीं मिली?
- भगोड़ा माल्या भी दुखी है कि मेरा तो आज भी पीछा कर रहे हैं और सुभाष चंद्रा हजारों करोड़ दबाकर भी कर्जफ्री हो गए!
- रिपब्लिक वर्ल्ड से जुड़े सौरभ अधिकारी, मोहम्मद मोहसिन का अमर उजाला में प्रमोशन
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर आयोजक संस्था का एक्स अकाउंट सस्पेंड!
- मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD ने मीडिया संस्थानों और टेक कंपनियों को भेजा कानूनी नोटिस!
- वरिष्ठ पत्रकार रोहित पुनेठा ने न्यूज इंडिया 24×7 को कहा अलविदा!
- मोदी सरकार के दौर में भारत आर्थिक और लोकतांत्रिक मोर्चों पर पिछड़ा : रिपोर्ट
- मोदी के PM बनने से पहले ही Zee News मोदी भक्ति में डूबकर पहला गोदी चैनल बन चुका था!
- PCI में पेंग्विन स्वदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामचंद्र गुहा से यह सवाल करने से खुद को रोक ना पाया!
- ज्यादातर महिमामंडित संत मुझे औसत किस्म के आदमी लगे!



अखिलेन्द्र कुमार
February 23, 2020 at 1:42 am
Write news
Jan Rasthra
February 23, 2020 at 8:27 pm
आधा सच और अधूरी जानकारी पूरे झूठ से भी ज्यादा खतरनाक होती है..लिहाजा लोकतंत्र में सदैव इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जनता के सामने सही तथ्यों को सही तरीके से रखा जाए..एक मीडिया हाउस होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारी के तहत आज आपको कुछ ऐसी सच्चाइयों से अवगत कराने जा रहे हैं जो आप तक जरूर पहुंचनी चाहिए…
मार्स ग्रुप पर ईडी के सर्च का “सच”
22 फरवरी 2020 को प्रवर्तन निदेशालय ने बाइक बोट घोटाले के संबंध में नोएडा, लखनऊ, चंडीगढ़ के 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. इस घोटाले के संबंध में बहुत से लोग जेल में हैं. जिसका मुकदमा चलाया जा रहा है. बहरहाल लखनऊ में इस तलाशी अभियान की चपेट में मार्स ग्रुप और एकार्ड हाइड्रोलिक्स नाम की कंपनियां भी आईं. जिनके लखनऊ स्थित दफ्तरों में ये अभियान चलाया गया.
मार्स ग्रुप पर ईडी के सर्च का सच
ईडी की डिप्टी डायरेक्टर शालिनी शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में मार्स ग्रुप और एकार्ड हाइड्रोलिक्स नाम की कंपनियों से जुड़ी कोई गड़बड़ी नहीं मिली, जिसके दस्तावेज़ी सबूत मौजूद है. ईडी की टीम अपने साथ कुछेक फाइल्स और 3 हार्ड डिस्क ले गई जिसके बारे में पड़ताल हो रही है.
किसी तरह का कैश या कोई दूसरी अनुचित सामग्री इस सर्च ऑपरेशन के दौरान नहीं मिली. हालांकि ईडी के अफसरों के हवाले से जो खबरें दी गईं उनसे ऐसा लगता है कि मानो कोई बहुत भारी भरकम गड़बड़ी के दस्तावेज मिले हों, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है.
बाइक बोट घोटाले से जबरन जोड़ा गया मार्स ग्रुप का नाम-
अब आपको आंकड़ों के साथ समझाते हैं कि बोट बाइक स्कैम की आरोपी कंपनी गर्वित और मार्स ग्रुप की कंपनियों के बीच क्या संबंध हैं.
एकॉर्ड हॉइड्रोलिक्स और गर्वित कंपनियों के बीच पहला समझौता दिसंबर 2018 में हुआ.
समझौते के तहत एकॉर्ड हॉइड्रोलिक्स को ई-बाइक्स बनाकर गर्वित को देनी थी.
समझौता डिमांड एंड सप्लाई पर आधारित था, यानी जितनी डिमांड की जाएगी उतनी ई-बाइक्स देनी है.
जनवरी 2019 से समझौता अमल में आया जो मार्च 2019 तक चला.
इन तीन महीनों में एकॉर्ड हॉइड्रोलिक्स ने गर्वित कंपनी को लगभग 500 ई-बाइक्स दीं जिसके बदले एकॉर्ड हॉइड्रोलिक्स को 5 करोड़ का भुगतान किया गया.
सारा भुगतान सरकारी नियमों के तहत सारे कर चुकाकर, बैंक के माध्यम से किए गये जिनके दस्तावेज़ प्रवर्तन निदेशालय के पास हैं.
मार्च 2019 के बाद गर्वित ने ई-बाइक्स की डिमांड बंद कर दीं और ये समझौता खत्म हो गया.
अभी भी गर्वित पर एकॉर्ड हॉइड्रोलिक्स का करीब 11 लाख रुपये का बकाया है.
अब दूसरे समझौते के बारे में भी जान लीजिए
दिसम्बर 2018 में मार्स ग्रुप और गर्वित के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर समझौता हुआ.
समझौते के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी में मार्स एनवॉयरोटेक कंपनी को गर्वित के लिए एक पॉवर प्लांट लगाना था.
समझौते की शर्तों के मुताबिक प्लांट को लगाने और सारी सामग्री उपलब्ध कराके उसे चालू करने के बदले में मार्स एनवॉयरोटेक कंपनी को 15 करोड़ रूपये मिलने थे. काम मार्च 2019 तक ही चला.
इस दौरान गर्वित कंपनी ने मार्स एनवॉयरोटेक को 3.35 करोड़ रूपये दिए और उससे कहीं ज्यादा का काम कंपनी ने कर दिया.
मार्च 2019 के बाद काम बंद हो गया क्योंकि गर्वित कंपनी की तरफ से पेमेंट आनी बंद हो गई
यही वो दो सौदे थे जिनके आधार पर गर्वित कंपनी का मार्स ग्रुप के साथ संबंध होना बताया जा रहा है. अब जरा कुछ और तथ्यों पर गौर कर लीजिए.
सारे व्यावसायिक समझौते सरकारी नियमों के अनुसार ही किए गए.
पैसों के लेनदेन नियमों के मुताबिक हुए जिनके सारे टैक्स (जीएसटी समेत) का भुगतान किया गया.
सारे भुगतान बैंकों के माध्यम से किए गए और कंपनी के पोर्टल पर उनकी जानकारी उपलब्ध है.
जीएसटी का भुगतान करने वाली कंपनी का लेनदेन छुपा नहीं रह सकता.
अब प्रश्न ये हैं कि…
जब ये सारे समझौते और लेनदेन सार्वजनिक हैं तो फिर तलाशी क्यों ?
संवाददाताओं को मार्स ग्रुप के इस पक्ष की जानकारी क्यों नहीं दी गई ?
इन प्रश्नों का एक ही उत्तर समझ में आता है, वो ये कि किसी खास वजह से मार्स ग्रुप के मैनेजमेंट को प्रताड़ित करना, वजह क्या हो सकती है, ये शायद आप समझ गए होंगे.