Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड’ से नवाजी गईं पांच महिला पत्रकार

जयपुर : एंटरटेनमेन्ट नेक्सजेन की ओर से प्रारंभ किए गए ग्लोबल इनीशिएटिव ‘‘इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे’’ के अन्तर्गत रविवार को कानोडिया गर्ल्स कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हुए टॉक शो में स्त्री विमर्श की प्रखर लेखिका मैत्रेयी पुष्पा ने संकीर्ण पुरूष मानसिकता पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि जब तक निर्भया काण्ड पर आधारित ‘इण्डियाज डॉटर’ जैसी डॉक्यूमेन्ट्रीज पर बैन लगता रहेगा, तब तक दीपिका पादुकोण की ‘‘माय च्वाइस’’ जैसी शॉर्ट फिल्में आती रहेंगी। 

कानोडिया गर्ल्स कॉलेज, जयपुर में कथाकार मैत्रेयी पुष्पा एवं अन्य के साथ सम्मानित महिला पत्रकार

उन्होंने अपने वक्तव्य में इण्डियाज डॉटर पर लगाई गई सरकारी रोक को पुरूषवादी सोच का एक षड़यन्त्र बताते हुए कहा कि जब तक एक बलात्कारी की मानसिकता को आमजन के सामने नहीं लाया जाएगा, तब तक निर्भया काण्ड जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोकथाम समाज के लिए संभव नहीं। समारोह में पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए राजस्थान की पांच महिला पत्रकारों को ‘‘नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम नेक्सजेन के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने स्वागत भाषण किया। इसके बाद महिलाओं की वर्तमान स्थिति और पत्रकारिता विषय पर टॉक शो प्रारंभ हुआ। टॉक शो के दौरान महिला पत्रकारिता की स्थिति पर लेखिका मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि मेरे विचार में पत्रकारिता उसी प्रकार है जैसे कि किसी सिपाही का रणक्षेत्र में जाना। आज महिलाएं पत्रकारिता के कई क्षेत्रों में सक्रिय हैं, लेकिन आज भी पत्रकारिता में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार शहर की सड़कों को ही नहीं देखें, बल्कि गांव की डगर भी खोजें, तभी उन्हें असली भारत की सच्ची तस्वीर नजर आएगी और वे सही मायने में पत्रकारिता को नये आयाम दे पाएंगीं। अपने वक्तव्य में मैत्रेयी पुष्पा ने पत्रकारिता में अंग्रेजी तथा द्विअर्थी शब्दों के अधिक उपयोग पर भी विचार रखे।

उन्होंने कहा कि विदेश फिल्मों तथा टीवी कॉमर्शियल्स के जरिए अब ऐसी सामग्री अखबारों और न्यूज चैनलों पर भी प्रकाशित-प्रसारित हो रही है, जिसे रोकने की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रसार के लिए शुरूआत अपने घर से होनी चाहिए क्योंकि अंग्रेजी रोजगार के लिए आवष्यक भाषा हो सकती है, जीवन के लिए नहीं। इस टॉक शो के दौरान मैत्रेयी पुष्पा के साथ पत्रकार अमृता मौर्या ने संवाद किया।

इन्हें मिला नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड इंटरनेशनल वीमन जर्नलिस्ट डे आयोजन समिति की कोर्डिनेटर सृष्टि सक्सेना के अनुसार फीचर लेखन के लिए वर्षा भम्भाणी मिर्जा, फोटो पत्रकारिता के लिए मोलिना खिमानी, उर्दू पत्रकारिता के लिए जीनत कैफी, टीवी पत्रकारिता के लिए राखी जैन तथा महिला लेखन व रिपोर्टिंग के लिए लता खण्डेलवाल को ‘‘नेक्सजेन वीमन जर्नलिस्ट अवॉर्ड’’ से नवाजा गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। उन्हें समारोह की मुख्य अतिथि लेखिका मैत्रेयी पुष्पा, कानोडिया गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसीपल रश्मि चतुर्वेदी, नेक्सजेन के डायरेक्टर अरशद हुसैन, पं. सुरेश मिश्रा, एडवोकेट जय शर्मा तथा मुकेश गुप्ता ने पुरस्कृत किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन