Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

निपट गया बाड़मेर का पत्रकार विरोधी एसपी मनीष अग्रवाल!

निर्वाचन आयोग की बाड़मेर एसपी पर गिरी गाज, राहुल बारहठ होंगे बाड़मेर के नए एसपी

अशोक दईया / बाड़मेर

निर्वाचन आयोग ने लेटर जारी करते हुए बाड़मेर एसपी मनीष अग्रवाल को एपीओ कर दिया और उनकी जगह बीकानेर एसपी राहुल बारहठ को बाड़मेर का कार्यभार सौंपा गया है।

निर्वाचन आयोग ने बाड़मेर एसपी मनीष अग्रवाल समेत राज्य के 6 आईएएस व 6 आईपीएस अफसरों के पैनल मांगे थे। बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग इन अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज था। वहीं ये अफसर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना नहीं कर रहे थे।

मीडिया विरोधी रवैये के लिए कुख्यात मनीष अग्रवाल

निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए आब्जर्वर की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। यही नहीं राजनीतिक दलों द्वारा भी इन अधिकारियों की शिकायत भी की गई थी। जिसके चलते विभाग ने लेटर जारी करते हुए बाड़मेर एसपी की मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बाड़मेर एसपी को एपीओ कर दिया। वहीं उनके स्थान पर बीकानेर एसपी राहुल बारहठ का स्थानांतरण करते हुए बाड़मेर का पदभार सौंपा है। गौरतलब है कि आईपीएस राहुल बारहठ पहले भी बाड़मेर में अपनी सेवाएं दे चुके है।

पत्रकारों ने निर्वाचन आयोग को कई बार सौंपे थे ज्ञापन
आपको बता दें कि बाड़मेर एसपी मनीष अग्रवाल ने बाड़मेर के पत्रकार दुर्गसिंह राजपुरोहित पर तानाशाही कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप्प पर मिले वारंट के आधार पर अपने पुलिसकर्मियों के साथ पटना भेज दिया था। वहीं हाल ही में पेपर लीक मामले की खबर चलाने वाले बाड़मेर के पत्रकार प्रेमदान देथा पर भी अनुशासनहीन कार्यवाही की थी। मामलों को लेकर पत्रकार भी एसपी से काफी नाराज चल रहे थे और निर्वाचन आयोग को कई बार ज्ञापन भेजकर एसपी को हटाने की मांग की थी। कयास लगाए जा रहे है कि पत्रकारों की हाय बाड़मेर एसपी को ले डूबी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन