Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Paytm के प्रचार का सालाना बजट 600 करोड़ रुपए!

Shrikant Asthana : Paytm के मालिक शर्मा जी का आज इंटरव्यू पढ़ रहा था The Hindu (नाम पर मत जाइएगा) में। इसमें इन्होंने खुलासा किया कि इनका प्रचार का सालाना बजट 600 करोड़ रुपए का है। यानी 50 करोड़ रुपए महीना। यह आएगा कहां से आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। यह आपसे ही वसूला जाएगा 4% transaction charge लगा कर।

अब देखिए पूंजीवाद की शातिर चाल इसी को कहते हैं आप अपने पैसे खर्च करने के लिए भी फीस देंगे और वह भी खुशी खुशी क्योंकि आपको कैशलेस का झुनझुना पकड़ा दिया गया है इसलिए। आप अगर यही पैसा अपने बैंक में रखते हैं बचत खाते में तो भी आपको 4% का ब्याज मिलता है लेकिन यहां आपको उल्टा इतना ही देना पड़ेगा।

आपके इस पैसों में से कम कम से किसी भी वक्त आधा पैसा इनके खाते में ही रहेगा क्योंकि आप और हम पूरे पैसे फौरन खर्च नहीं करने वाले हैं। अब अगर यह कुल जमा के आधे को भी फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करते हैं (हर कंपनी करती है अपनी जरूरत से ज्यादा पैसों को कहीं न कहीं निवेश करके) तो इनको करीब 8% का ब्याज मिलेगा!!! अब सोचिए आप कि आपके पैसों से मौज कौन करेगा? यानी के 12% की आमदनी बिना किसी जोखिम और भारी निवेश किए हुए। इसको कहते हैं कि ‘हींग लगे न फिटकरी फिर भी रंग चोखा।

मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना की एफबी वॉल से.

देखें वीडियो :
मोदी का चमचा है पेटीएम का मालिक https://www.youtube.com/watch?v=KDLhoJFPen0
गरीबों की चिंता में दुबला हो रहा पेटीएम का मालिक 🙂 https://www.youtube.com/watch?v=9onjkNDtofQ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन