Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

किसी को यकीन नहीं हो रहा युवा पत्रकार राजुल निगम अब नहीं रहे

स्व. पत्रकार राजुल निगम की विभिन्न तस्वीरें…

सुल्तानपुर के पत्रकार जगत के महानायक थे राजुल निगम… महान व्यक्तित्व के धनी पत्रकार थे राहुल निगम। इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य तो किया ही, पत्रकारिता की लाज बचाने के लिए अतुलनीय कार्य किया। सुल्तानपुर का पत्रकार जगत आज अपने एक महानायक राजुल निगम को खो कर एक खालीपन अधूरेपन अपूर्णता का एहसास कर रहा है। राजुल निगम जी न्यूज सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में कार्यरत रहे और अपने कार्यों की बदौलत समाज में अपनी एक प्रतिष्ठित जगह बनायी, साथ ही पत्रकारिता की शुचिता और पत्रकारों के सम्मान के लिए सदैव आगे बढ़कर लड़ाई लड़ी।

स्व. पत्रकार राजुल निगम की विभिन्न तस्वीरें…

सुल्तानपुर और अमेठी के टीवी रिपोर्टर राजुल निगम की सुल्तानपुर में सड़क पार करते समय एक तेज गति वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। 30 वर्षीय राजुल निगम शहर के पुरानी बाजार स्थित घर से गौरीगंज चुनाव कवरेज के लिए जा रहे थे। आजाद नगर के निकट सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। साथी पत्रकारों में एक तेजतर्रार साथी को खो देने का गम है।

राजुल निगम की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जनर्लिस्ट एसोसिएसन के अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन