Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राणा यशवंत ‘इंडिया न्यूज’ समूह के ग्रुप एडिटर बने

बड़ी खबर ‘इंडिया न्यूज’ समूह से आ रही है. यहां ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के मैनेजिंग एडिटर रह चुके राणा यशवंत ने फिर से इस ग्रुप में वापसी कर ली है. यह वापसी बड़े पद पर मजबूत कद के साथ हुई है. बताया जा रहा है कि राणा यशवंत को अबकी ग्रुप एडिटर बनाया गया है. यानि वह टीवी और प्रिंट दोनों के संपादक होंगे. ज्ञात हो कि पंजाब-हरियाणा में प्रसारित ‘आज समाज’ नामक अखबार इसी समूह का है.

राणा यशवंत की इंडिया न्यूज ग्रुप में वापसी ऐसे समय में हुई है जब यहां से दीपक चौरसिया जा चुके हैं. राणा यशवंत स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों के कारण ब्रेक लेकर घर से ही कुछ रचनात्मक कार्य कर रहे थे. नए साल से ठीक कुछ रोज पहले राणा यशवंत की इंडिया न्यूज समूह में धमाकेदार वापसी हुई है. इससे उन लोगों के मुंह बंद हो गए हैं जो राणा यशवंत के करियर के खात्मे को लेकर कयास लगा रहे थे.

राणा यशवंत इंडिया न्यूज पर अर्धसत्य नामक एक चर्चित शो भी होस्ट करते रहे हैं. माना जा रहा है कि वापसी के बाद वह फिर से इस शो को शुरू करेंगे. इसके अलावा वह न्यूज चैनलों में अपने हिसाब से काफी बदलाव करेंगे ताकि इंडिया न्यूज की गिरती टीआरपी व साख को वापस लाने में कामयाबी मिल सके.

राणा यशवंत आईआईएमसी के पासआउट हैं. वह कवि भी हैं. उनके कविता संग्रह का विमोचन हो चुका है. वे यदाकदा गायकी में भी हाथ आजमाते रहे हैं. बिहार के रहने वाले राणा यशवंत को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

इंडिया न्यूज समूह के एमडी कार्तिक शर्मा हैं जिन्होंने अपने दम पर इस मीडिया समूह को स्थापित करने और बड़ा बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया. कार्तिक शर्मा के लिए इंडिया न्यूज चैनल एक पैशन सरीखा है. इस चैनल को स्थापित कराने के लिए उन्होंने अनेकों बडे़ नामों पर दांव लगाया पर सबसे ज्यादा सफलता दीपक चौरसिया और राणा यशवंत की जोड़ी ने दिलाई.

बाद में दीपक चौरसिया से कुछ मतभेदों के चलते चैनल के भीतर कई किस्म की राजनीति होने लगी जिसका असर चैनल की टीआरपी और साख पर दिखने लगा. अंतत: इस घटनाक्रम को कार्तिक शर्मा ने यूं हैंडल किया कि दीपक चौरसिया को गुडबॉय कहा और राणा यशवंत हार्ट अटैक के बाद स्वास्थ्य कारणों से खुद चैनल छोड़कर घर बैठ गए. अब एक अच्छे खासे पॉज के बाद कार्तिक शर्मा ने फिर से राणा यशवंत की वापसी कराई है और उनके हवाले अपने पूरे मीडिया समूह को कर दिया है.

संबंधित खबरें-

राणा यशवंत को दिया गया 2019 का राजवल्लभ साहित्य सम्मान

राणा यशवंत ने ‘इंडिया न्यूज’ चैनल को गुडबाय कहा

दीपक चौरसिया ने ‘इंडिया न्यूज’ से दिया इस्तीफा, ‘न्यूज नेशन’ से जुड़ेंगे

इंडिया न्यूज वाले राणा यशवन्त को हार्ट अटैक, कैलाश अस्पताल में भर्ती

रेखा पर राणा यशवंत की कविता

‘अर्द्ध सत्य’ के इस शानदार एपिसोड के लिए राणा यशवंत बधाई के पात्र हैं

इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत और उनके परिजनों को ‘भक्त’ देने लगे धमिकयां!

इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत ने भी खोला रेल मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा

अस्पताल से घर लौटे राणा यशवंत ने सबको कहा ‘थैंक्यू’!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन