Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

ऋषि वालिया पहले दारू फिर गांजा लगाने के बाद गाली-गलौज करने लगा था? सुनें आडियो, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के जंगल में दो पत्रकार मिले. इनके साथ दो चार स्थानीय लोग भी बैठे. पियक्कड़ी शुरू हुई. पहले दारू, फिर गांजा. दे दनादन. इसके बाद गाली गलौज. मारपीट.

पियक्कड़ी में ये सब होता है. समझदार पियक्कड़ ‘रात गई बात गई’ कहकर पूरे मामले से मुक्त हो जाते हैं और आगे की तरफ देखते हैं. पर नए नवेले पियक्कड़ ‘कल हुआ क्या था’ के चक्कर में पड़कर फजीहत करा लेते हैं.

अब बप्पी राय और ऋषि वालिया को ही देखिए. इनकी कहानी मीडिया वालों के बीच फैल गई है.

कहानी कहने का शौक पहले ऋषि वालिया को जागा. दिल्ली से जाकर छत्तीसगढ़ के जंगल में बैठकर दारू-गांजा सूत रहे थे. फिर गाली-गलौज करने लगे. ऐसा बप्पी राय का कहना है. फिर कूकर उठाकर मारने पीटने लगे.

सच्चाई जो भी हो लेकिन ये सच है कि सब कुछ नशेबाजी में हुआ.

ऋषि वालिया की करतूत के बारे में बप्पी राय बता रहे हैं. पहले ऋषि वालिया खुद को पीड़ित बता रहे थे और बप्पी राय को आरोपी. बप्पी के बयान सुनने के बाद लगता है कि यहां न कोई पीड़ित है और न कोई आरोपी. आरोपी और पीड़ित दोनों तरफ बराबर बराबर हैं.

सुनिए ऋषि वालिया-बप्पी के बीच संवाद :

Video-

इसे भी पढ़ें-

पत्रकारद्वय ऋषि-बप्पी में आरोप-प्रत्यारोप तेज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन