Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नवीन जिंदल ने सुभाष चंद्रा को भेजा कानूनी नोटिस, भड़काऊ भाषण का आरोप, पेड न्यूज की शिकायत

हिसार : कांग्रेस प्रचार एवं प्रकाशन समिति के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने जी टेली मीडिया के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा पर भड़काऊ व जनता को गुमराह करने वाला भाषण देने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानून नोटिस भेजा है। उन्होंने हिसार में चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जाने का आरोप लगाते हुए हिसार शहर में 15 अक्तूबर तक जी न्यूज और सिटी केबल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग भी की है। इस बारे में जिंदल हाउस से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गत 4 अक्तूबर को जहाजपुल के पास हिसार आरा एसोसिएशन के कार्यक्रम में सुभाष चंद्रा ने भड़काऊ और जनता को गुमराह करने वाला भाषण देते हुए जिंदल परिवार पर इलियट क्लब से संबंधित जमीन के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाया था।

नवीन जिंदल ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपने कानूनी नोटिस में लिखा है कि यह जमीन अभी भी हरियाणा सरकार के नाम है जो पूर्व ऊर्जामंत्री ओपी जिदल को श्रद्धांजलि स्वरूप 31 अक्तूबर, 2005 को ओपी जिंदल स्मारक, योग केंद्र और सार्वजनिक पार्क बनाने के लिए ओपी जिंदल फाउंडेशन को दी गई थी।

हिसार शहर से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने भी सुभाष चंद्रा, जी टीवी एवं सिटी केबल पर पेड न्यूज चलाकर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि जी टीवी और सिटी केबल एक पार्टी के प्रत्याशी का लगातार प्रचार कर पेड न्यूज श्रेणी में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन