Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड : जगजीत राणा यानि कार्टूनिस्‍ट तोता बाबू जागरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए, गुलाब चंद कोठारी पर भी केस

साथियों, दैनिक जागरण के खिलाफ सर्वोच्‍च न्‍यायालय में एक और अवमानना का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जगजीत राणा यानि कार्टूनिस्‍ट तोता बाबू ने दर्ज कराया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के रजिस्‍ट्री में इसे 28 अक्‍टूबर को दर्ज करया गया है। इस तरह जेपीएल के मालिकों के खिलाफ दो मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। सबसे उत्‍साहजनक खबर राजस्‍थान पत्रिका से है। वहां के साथियों ने भी गुलाब चंद कोठारी के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करा दिया है। इसका केस नंबर 572 है। इसी माह हैदराबाद के एक अखबार मालिक के खिलाफ भी अवमानना का मामला दर्ज हो चुका है। इसका केस नंबर 571 है। अगर पूरक काउज लिस्‍ट में ये दोनों मामले शामिल कर लिए जाते हैं तो उम्‍मीद की जानी चाहिए कि इनकी भी सुनवाई 5 जनवरी को हो सकती है।

इस तरह लगभग हर शहर में साथियों के बीच जागरू‍कता आ रही है और वे लोग अपने हक के लिए सामने आकर लड़ाई शुरू कर रहे हैं। ऐसे तमाम जीवट और बहादुर साथियों को मंच की ओर से बधाई और नमन।हमें उम्‍मीद है कि इसी तरह की हिम्‍मत और जीवटता हमारे और साथियों में आए। हम बहुत आश्‍ाान्वित हैं कि पटना, रांची, मुंबई,चेन्‍नई ,भोपाल और ऐसे अनेक क्रांतिकारी शहरों से साथी अपने हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दर सुनवाई के बादसामने आएंगे। इतना ही नहीं हमें हिन्‍दुस्‍तान और नवभारत टाइम्‍स तथा यूएनआई तथा पीटीआई जैसे संस्‍थानों के साथियों से भी बड़ी उम्‍मीद है कि वे भी इस लड़ाई में हम सब के साथ जल्‍दी ही शामिल हो सकेंगे।

अभी दैनिक भास्‍कर के खिलाफ केस नंबर 401 अवमानना का मामला चल ही रहा है अब इसके खिलाफ एक आरै अवमानना का केस दर्ज हो गया है। यह केस 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में डायरी किया गया है। अभी इसकी जांच चल रही है। इससे पहले 12 नवंबर को भी एक केस इनके खिलाफ डायरी हुआ है। उम्‍मीद की जा रही है ये दोनों मामले भी 5 जनवरी को पहले तीन मामलों के साथ क्‍लब किए जा सकते हैं। इस तरह अब दैनिक भास्‍कर एकमात्र अखबार है जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद इंडियन एक्‍सप्रेस के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं। इतना ही नहीं राजस्‍थान पत्रिका और हैदराबाद के एक अखबार के खिलाफ भी एक मामला दर्ज कराया गया है। 13 अक्‍टूबर की सुनवाई के बाद ये मामले मालिकों के खिलाफ दर्ज कराए गए हैं।

‘मजीठिया मंच’ नामक फेसबुक एकाउंट के वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन