Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इशिता सिंह की इंडियन एक्सप्रेस और एनडीटीवी से प्रियंका शाह की नई पारी!

इशिता सिंह ने The Indian Express में Principal Correspondent के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा की और कहा कि इस नई भूमिका को लेकर वह खुश, उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हैं।

इशिता ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह उनके लिए सीखने, पुरानी चीजों को नए तरीके से समझने और दोबारा सीखने का दौर रहा है। अब तक वह मुख्य रूप से प्रिंट रिपोर्टर के तौर पर काम करती रही हैं, ऐसे में प्रिंट और डिजिटल के बीच की भूमिका में काम करना उनके लिए नया अनुभव है।

नई भूमिका में इशिता सिंह राजनीति, संस्कृति, समाज और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर वीडियो एक्सप्लेनर, ग्राउंड रिपोर्ट और इंटरव्यू के जरिए स्टोरीज करेंगी। उन्होंने कहा कि The Indian Express में भारतीय पत्रकारिता के उन दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जिन्हें वह लंबे समय से देखती और उनसे सीखती रही हैं।


मीडिया और डिजिटल क्षेत्र की प्रोफेशनल प्रियंका शाह ने NDTV Digital के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने Group Head के पद पर जिम्मेदारी संभाली है।

प्रियंका शाह इससे पहले ZEE के साथ कार्यरत थीं, जहां उन्होंने लीनियर मीडिया, ब्रांडेड कंटेंट और डिजिटल से जुड़े क्षेत्रों में काम किया।

NDTV Digital में अपनी नई भूमिका के तहत प्रियंका शाह नेटवर्क के संपूर्ण डिजिटल सेल्स चार्टर का नेतृत्व करेंगी। उनकी जिम्मेदारियों में CTV, वेब, ऐप और यूट्यूब समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रेवेन्यू बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

अपनी नई पारी की जानकारी साझा करते हुए प्रियंका शाह ने कहा कि ZEE में सफल कार्यकाल के बाद अब वह NDTV के साथ अपनी नई पेशेवर यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।

NDTV Digital में Group Head के रूप में प्रियंका शाह की नियुक्ति को नेटवर्क की डिजिटल सेल्स और रेवेन्यू रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन