Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आलोक कुमार पाण्डेय ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ शुरू की नई पारी, रायबरेली में संभालेंगे जिम्मेदारी

Male journalist in a white check shirt and black vest holding a Times Now Navbharat microphone, facing the camera.

रायबरेली। जिले के युवा पत्रकार आलोक कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय न्यूज नेटवर्क टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने संस्थान में रायबरेली जिला संवाददाता के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। उनके इस नए दायित्व की जानकारी मिलने पर पत्रकारिता जगत के लोगों, शुभचिंतकों और मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आलोक कुमार पाण्डेय मूल रूप से रायबरेली जनपद के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की।

आलोक कुमार पाण्डेय ने वर्ष 2016 में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कशिश न्यूज चैनल से अपनी नई शुरुआत की। आगे चलकर उन्होंने टीवी 100 न्यूज, ओके इंडिया न्यूज और जनतंत्र टीवी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। जनतंत्र टीवी में उन्होंने लंबे समय तक काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

वर्ष 2024 में उन्होंने जनतंत्र टीवी की ओर से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की कवरेज की। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी उन्होंने राजनीतिक खबरों की रिपोर्टिंग की है।

करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ अब आलोक कुमार पाण्डेय ने टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़कर नई जिम्मेदारी संभाली है। उनके इस नए सफर को लेकर जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन