Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

राज्योत्सव कवर करने गए पत्रकार से खैरागढ़ में पुलिस की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित; थाने के सामने धरने पर बैठे पत्रकार

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का जश्न मना रहा था और उसी जश्न की खबर बनाने गए एक पत्रकार को वर्दी से उलझना पड़ा। खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में चल रहे राज्योत्सव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता किशोर सोनी के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मारपीट का मामला सामने आया है।

कवरेज के दौरान किशोर सोनी और पुलिसकर्मियों में पहले कहासुनी हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद महकमा हरकत में आया। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वीं बटालियन, राजनांदगांव ने आरक्षक रजनीकांत उपाध्याय (क्रमांक 319) को 2 नवंबर से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान वे बटालियन मुख्यालय राजनांदगांव से संबद्ध रहेंगे और उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।

लेकिन ज़िले के पत्रकार इस एक निलंबन को काफ़ी नहीं मान रहे। पत्रकार संघ के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में पत्रकार थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी चार मांगें हैं- पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, घटना में शामिल हर पुलिसकर्मी की भूमिका तय की जाए, दोषी पाए जाने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई हो और किशोर सोनी को सुरक्षा दी जाए।

सवाल पुराना है, पर हर बार नया दर्द देता है- जब सरकारी उत्सव की कवरेज कर रहा पत्रकार ही पुलिस के हाथों सुरक्षित नहीं, तो गांव-क़स्बों में सत्ता से सवाल पूछने वाले रिपोर्टरों की हिफ़ाज़त का भरोसा कौन देगा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन