Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

सुमित अवस्थी का टाइम्स नेटवर्क से इस्तीफ़ा, साल भर भी नहीं चला ‘चक्रव्यूह’ का सफ़र

टीवी न्यूज़ के जाने-पहचाने चेहरे सुमित अवस्थी ने टाइम्स नेटवर्क को अलविदा कह दिया है। सुमित अवस्थी टाइम्स नेटवर्क के हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कंसल्टिंग एडिटर थे और प्राइम टाइम शो ‘चक्रव्यूह’ की एंकरिंग करते थे। वे दिसंबर 2025 में इस चैनल से जुड़े थे। यानी यह पारी एक साल भी पूरी नहीं कर पाई।

इस्तीफ़े की वजह क्या है और वे आगे कहां जाएंगे, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

इससे पहले वे करीब ढाई साल एनडीटीवी इंडिया में कंसल्टिंग एडिटर रहे, जहां जुलाई 2023 से उन्होंने ‘हम भारत के लोग’ और ‘ख़बरों की ख़बर’ जैसे शो किए। एनडीटीवी से पहले वे एबीपी न्यूज़ में वाइस प्रेसिडेंट (न्यूज़ एंड प्रोडक्शन) थे; एबीपी से वे 2018 में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर जुड़े थे। उनके सफ़र में नेटवर्क18 में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर, ज़ी न्यूज़ में रेज़िडेंट एडिटर और आजतक में करीब पांच साल डिप्टी एडिटर की ज़िम्मेदारी भी शामिल है।

लखनऊ में जन्मे सुमित अवस्थी की स्कूली पढ़ाई इंदौर के केंद्रीय विद्यालय में हुई। उन्होंने इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से स्नातक किया और दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन