Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शादी की खबर फैलते ही Amrita Rai ट्विटर ट्रेंड्स में सबसे टॉप पर पहुंचीं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से शादी कर लेने की सूचना को पत्रकार अमृता राय ने फेसबुक पर पोस्ट किया और इस तरह शादी की अटकलों की पुष्टि कर दी. इसके कुछ घंटे के भीतर ही यह खबर मीडिया जगत में फैलने लगी. इस वक्त Amrita Rai शब्द ट्विटर पर ट्रेंडिंग में सबसे शीर्ष पर है. दरअसल आज अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले से दिग्विजय और अमृता की शादी की खबर पब्लिश की है.

अखबार के मुताबिक दिग्विजय के करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया की शादी हो गई है और दिग्विजय सिंह यूएस में हैं. पता चला है कि अमृता राय भी अपने दफ्तर से इन दिनों छुट्टी पर चल रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस में सूत्रों के हवाले से अटकलों भरी शादी की खबर छपने के बाद Amrita Rai खुद सामने आईं और फेसबुक पर पोस्ट लिखकर रीति-रिवाजों से शादी कर लेने की बात की पुष्टि की. इसके बाद ट्विटर पर Amrita Rai एक नंबर पर ट्रेंड करने लगीं. यहां ढेर सारे लोगों ने इन दोनों को जमकर बधाई दी, वहीं विघ्नसंतोषियों ने किसिम किसिम के दुष्प्रचार भी शुरू कर दिया है.

ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले साल महिला पत्रकार अमृता राय से अपने रिश्‍ते की बात कबूल की थी. सोशल मीडिया पर इस संबंध में चर्चा गहराने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था और अमृता राय से अपना रिश्‍ता कबूल कर लिया था. साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अमृता राय से रिश्‍ता कबूलने में उन्‍हें कोई हिचक नहीं है. इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि दिग्विजय और अमृता जल्‍द शादी के बंधन में बंधेंगे. अमृता राय ने भी तब ट्विटर के जरिए रिश्‍ते की बात कबूली थी और कहा है कि अपने पति से तलाक का फैसला हो जाने पर दिग्विजय सिंह के साथ शादी करेंगी. दरअसल सोशल मीडिया में दोनों की कुछ तस्वीरें जारी होने के बाद दोनों के बीच अंतरंग संबंध का खुलासा हुआ था.

संबंधित खबरें :

अमृता-दिग्विजय ने कर ली शादी, फेसबुक पर शेयर की दिल की बात

xxx

दिग्विजय सिंह और अमृता राय की शादी ने समाज को नया रास्ता दिखाया है

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन