Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बब्लू प्रकरणः मामला लटकाने के लिए श्रम विभाग के नोटिसों को रिसीव नहीं कर रहा रांची भास्कर प्रबंधन

NOTICE 21.07.2014

दैनिक भास्कर रांची के एड शेड्यूलिंग विभाग में एक्ज़ीक्यूटिव पद पर कार्यरत बब्लू कुमार के मामले में रांची भास्कर प्रबंधन द्वारा केस को लम्बा लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। मजीठिया सिफारिशों के संबंध में बब्लू द्वारा अन्य भास्कर कर्मियों के साथ रांची उप-श्रमायुक्त के यहां शिकायत की गई थी। उप-श्रमायुक्त द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए भास्कर प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उसके उच्च अधिकारियों को वार्ता के लिए तलब किया गया था। लेकिन भास्कर द्वारा उप-श्रमायुक्त द्वारा भेजे गए नोटिस को न तो रिसीव किया और न ही नियत तिथि पर वार्ता के लिए उपस्थित हुए।

मामले की सुनवाई 19.07.2014 को थी लेकिन भास्कर की ओर से कोई भी सक्षम अधिकारी उप-श्रमायुक्त कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ। उप-श्रमायुक्त ने सुनवाई की अगली तिथि 7 अगस्त निश्चित करते हुए भास्कर प्रबंधन को मामले के संबंध में अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके साथ ही उप-श्रमायुक्त ने एक बार पुनः भास्कर प्रबंधन से कहा है कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे श्रम शांति भंग हो।

गौरतलब है कि बब्लू द्वारा  ‘मजीठिया नहीं चाहिए’ के घोषणा-पत्र पर साइन करने से इंकार करने और उप-श्रमायुक्त के यहां इसकी शिकायत करने से नाराज भास्कर प्रबंधन ने उनका तबादला रांची से बाड़मेर कर दिया गया था। यह उप-श्रमायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के विपरीत है। उप-श्रमायुक्त ने पहले ही भास्कर प्रबंधन को निर्देश दे दिए थे कि वह ऐसा कोई भी कदम न उठाए जिससे श्रम शांति भंग हो। इसके बावजूद प्रबंधन ने बब्लू का उत्पीड़न करने के लिए उसका तबादला कर दिया जिससे कि वो अपना केस न लड़ सके।

बब्लू को 4 जुलाई को बाड़मेर जवाइन करने के लिए कहा गया था लेकिन उप-श्रमायुक्त के यहां दायर केस और पारिवारिक दिक्कतों के कारण वे वहां नहीं गए। यूं भी उनका बाड़मेर तबादला प्रबंधन द्वारा की गई उत्पाड़नात्मक कार्यवाही है और बब्लू इस अन्याय को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं। बब्लू के अनुसार जब वे रांची भास्कर ऑफिस जाते हैं तो उन्हे अन्दर नहीं जाने दिया जाता। उनसे कहा जाता है कि उनके सारे कागज़ात बाड़मेर भेज दिए गए हैं वे वहीं जाएं।

बब्लू के साथ जिन अन्य लोगों ने उप-श्रमायुक्त के यहां शिकायत की थी उन्हे तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा करके बब्लू पर समझौते के लिए दवाब बनाया जा सकता है। बब्लू को यह भी डर है कहीं भास्कर प्रबंधन उन्हे किसी झूठे मामले में फंसवा न दे। इस संबंध में वे शीघ्र ही राज्य के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी देंगे।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

इन्हे भी पढ़ेंः

मजीठिया के लिए रांची भास्करकर्मी पहुंचा लेबर कोर्ट, प्रबंधन ने किया तबादला

भास्कर प्रबंधन की तानाशाही के विरोध में बब्लू कुमार करेंगे भूख हड़ताल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन