Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मोदी राज में श्रम-स्वास्थ्य कानूनों में बदलाव से झेलेगा आम आदमी!

श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधनों व हेल्थ सेक्टर में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्रिय हुआ UPMSRA

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) : आज दिनाँक 21 जुलाई 2019 दिन रविवार को upmsra ग़ाज़ीपुर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी 05 सूत्रीय समस्याओं/ मांगो के समर्थन में पत्रक सौंपने वर्तमान संसद सदस्य श्री अफ़ज़ाल अंसारी से उनके आवास पर मिला।

05 सूत्रीय मांगों में मौजूदा सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को 04 संहिताओं में बदलने तथा इसमें श्रमिक विरोधी संशोधनों के ख़िलाफ़, फिक्सड टर्म एम्प्लॉयमेंट के तहत अस्थायी प्रकृति की श्रमिक भर्ती, spe act 1976 में मालिकान/प्रबन्धन को दी जाने वाली छूट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाने व् त्रिपक्षीय कमेटी की संस्तुतियों में श्रमिक विरोधी प्रस्ताव के विरोध में, दवा व् दवा उपकरण के अनैतिक मूल्य निर्धारण, दवा उद्योग में कालाबाज़ारी व् प्रबन्धन द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार इत्यादि मांगो/ श्रमिक वर्ग की समस्यायोंको लेकर समुचित तरीक़े से सम्बंधित प्रपत्रों के साथ सौंपा गया।

सांसद महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना व् आश्वस्त किया कि संसद के पटल पर इसको उठाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में fmrai के वर्किंग कमेटी मेम्बर साथी आर0एम0 राय, fmrai जनरल कॉउंसिल सदस्य साथी मो0 अफ़ज़ल, upmsra ज़िलाध्यक्ष साथी मयंक श्रीवास्तव, सहसचिव साथी सौरभ पांडेय, साथी हरिशंकर गुप्ता, कमेटी मेम्बर साथी एम्0पी0 राय, साथी रविकांत तिवारी, साथी निकेत तिवारी, साथी आरपीयस यादव, साथी निखिल वर्मा, किसान सभा के लीडर साथी राव वीरेंद्र मौजूद रहे।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन