Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में पत्रकार बन कर डाक्टरों से आठ लाख रुपये वसूले, छह गिरफ्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने छह पत्रकारों को गिरफ्तार कर करीब आठ लाख रुपये बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया कि स्थानीय चिकित्सकों से मिली शिकायत के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एक संदिग्ध वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त वाहन से करीब आठ लाख रुपये तथा कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि वाहन में मौजूद दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राणा ने बताया कि सभी खुद को पत्रकार बताकर शहर में मौजूद कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों को डरा धमका कर अवैध वसूली करते थे। गिरफ्तार लोगों के पास से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित एक निजी मीडिया समूह का पहचान पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी यह गिरोह राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन्न जांच केन्द्रों से अवैध वसूली कर चुका है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. saifi

    September 25, 2014 at 9:21 am

    😕

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन