Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में जंगलराज : 60% जले पत्रकार ने मंत्री राममूर्ति वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने 01 जून 2015 को दिन में उनके आवास विकास कॉलोनी, सदर बाज़ार, शाहजहांपुर स्थित मकान में सदर कोतवाल श्रीप्रकाश राय द्वारा दी गयी दबिश के दौरान आग लगने से लगभग 60 फीसदी जल गए सोशल मीडिया पत्रकार जगेन्द्र सिंह से सिविल अस्पताल, लखनऊ में जा कर मुलाक़ात की. मुलाकात के दौरान श्री जगेन्द्र ने कहा कि यह सब श्रीप्रकाश राय द्वारा राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के इशारों पर किया गया.

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने 01 जून 2015 को दिन में उनके आवास विकास कॉलोनी, सदर बाज़ार, शाहजहांपुर स्थित मकान में सदर कोतवाल श्रीप्रकाश राय द्वारा दी गयी दबिश के दौरान आग लगने से लगभग 60 फीसदी जल गए सोशल मीडिया पत्रकार जगेन्द्र सिंह से सिविल अस्पताल, लखनऊ में जा कर मुलाक़ात की. मुलाकात के दौरान श्री जगेन्द्र ने कहा कि यह सब श्रीप्रकाश राय द्वारा राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के इशारों पर किया गया.

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी 28 अप्रैल को उनके आवास के पास उनपर जानलेवा हमला किया गया किन्तु इसमें अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि श्री राममूर्ति हाल में उन पर बलात्कार का आरोप लगने का मुझे ही दोषी मानते हैं और इस बात से भी खासे नाराज़ हैं श्री जगेन्द्र का कहना है कि मंत्री श्री राममूर्ति की तमाम गड़बड़ियों, जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करने के कारण उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है. श्री ठाकुर ने एसपी शाहजहांपुर बब्लू कुमार से फोन पर बात कर इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने का अनुरोध किया, साथ ही डीजीपी एके जैन को पत्र लिख कर मामले की जांच करवाने की बात कही.

copy of application

सेवा में,
श्री एके जैन,
डीजीपी, यूपी,
लखनऊ

विषय- श्री जगेन्द्र सिंह, शाहजहांपुर के जलने जाने विषयक

महोदय,

आज मुझे श्री जगेन्द्र सिंह, पत्रकार, निवासी शाहजहांपुर के कुछ परिचितों ने संपर्क कर दिनांक 01/06/2015 को समय लगभग 03 बजे उन्हें उनके आवास विकास कॉलोनी, सदर बाज़ार, शाहजहांपुर स्थित मकान में कथित रूप से स्थानीय कोतवाल श्री श्रीप्रकाश राय तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा एक राज्यमंत्री श्री राममूर्ति वर्मा के इशारों पर जला दिए जाने की बात बतायी और मुझे उनकी मदद करने का अनुरोध किया.

मैं इस सम्बन्ध में सिविल अस्पताल, हजरतगंज गया जहां श्री जगेन्द्र सिंह बर्न वार्ड के बेड नंबर 15 पर हैं. मैंने देखा कि श्री सिंह बुरी तरह जले हुए हैं. वहां उनके दो बेटे श्री राजवेन्द्र सिंह और पुष्पेन्द्र सिंह तथा उनकी पत्नी मिलीं. श्री जगेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें उक्त राज्यमंत्री श्री वर्मा के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने और इस सम्बन्ध में खबर लिखने के कारण अनवरत प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिनांक 28/04/2015 को उनके आवास के पास उनपर जानलेवा हमला किया गया किन्तु इसमें अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि श्री राममूर्ति हाल में उन पर बलात्कार का आरोप लगने का मुझे ही दोषी मानते हैं और इस बात से भी खासे नाराज़ हैं.

उनका यह भी कहना था कि दिनांक 01/06/2015 को स्थानीय कोतवाल ने उनके घर पर दबिश दी और इस दौरान उन पर आग लगाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने ये सारी बातें मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान किया है. लगभग यही बात उनके दोनों बेटों और पत्नी ने भी कही. मेरे पास श्री जगेन्द्र सिंह का वीडियो बयान दर्ज है जिसे मैं शीघ्र सीडी में आपको प्रेषित कर रहा हूँ. इसके अलावा श्री जगेन्द्र के बेटों ने मुझे स्थानीय थानाध्यक्ष के नाम से प्रार्थनापत्र भी सुपुर्द किये जिसे इस पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूँ. कृपया उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत न्याय हित में शीघ्र ही इस मामले में प्रार्थनापत्र में प्रस्तुत तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराते हुए गुण-दोष के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कराये जाने की कृपा करें.

पत्रांक संख्या- AT/Complaint/135/15 

दिनांक –    03/06/2015                                                                         
(अमिताभ ठाकुर)
5/426, विराम खंड,
गोमती नगर, लखनऊ
094155-34526
[email protected]

प्रतिलिपि- एसपी शाहजहांपुर को कृपया फोन वार्ता के क्रम में श्री पुष्पेन्द्र और श्री राजवेन्द्र के प्रार्थनापत्र पर निष्पक्ष कार्यवाही हेतु


मूल खबर…

यूपी में जंगलराज : मंत्री और पुलिस के उत्पीड़न से पेरशान बेबाक पत्रकार ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाया

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन