Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

केजरीवाल जी, आपभी मोदी की तरह जुमलेबाजी की सियासत कर रहे हो?

Vishwanath Chaturvedi : जुमले बाजों ने बिगाड़ा देश मिज़ाज़. बड़े मिया तो बड़े मिया छोटे मियां सुभानल्लाह. जुमलेबाज़ो ने बदरंग किया सियासी चेहरा. केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार को समर्थन करते हुए दिल्ली की जनता का कर्ज उतार दिया. अब बारी थी पंजाब चुनाओं में लड़ रही पार्टी के लिए फर्ज पूरा करने की. सो केजरीवाल ने शाम होते-होते वकील को बलि का बकरा बनाते हुए यू टर्न लिया और कहा ये वकील तो कांग्रेसी था, इसे मैंने हटा दिया.

लेकिन कोर्ट में दिए गए बयान की वापसी आपके हाथ में नहीं है, वो तो कोर्ट की अनुमति बगैर वापिस हो नहीं सकता. सो, पंजाब की जनता को ठगने के लिए कोई नया जुमला तलाश लीजिये केजरीवाल जी. केजरीवाल जी, दिल्ली की जनता प्यासी है, आप को दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी है, आप पर दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा का भार है. आप भी मोदी की तरह जुमलेबाजी की सियासत कर रहे हो? अब नए तरीके की राजनीति को जनता झेल रही है. इस तरह की यू टर्न सियासत तो जमे जमाये सूरमा भी नहीं कर पाते. आपने तो कमाल ही कर दिया. जुमलों में तो मोदी जी को भी आपने किलोमीटरों पीछे छोड़ दिया.

जाने-माने और बेबाक वकील विश्वनाथ चतुर्वेदी के फेसबुक वॉल से.

विश्वनाथ चतुर्वेदी की बेबाक लेखनी को जानने समझने के लिए इसे भी पढ़ सकते हैं…

xxx

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन